दिल्ली में भारी बारिश-तूफान के बाद विभिन्न हिस्सों में मकान गिरने से आठ लोग घायल…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह भारी बारिश और तूफान के बाद विभिन्न हिस्सों में मकान गिरने से आठ लोग घायल हो गए. दमकल विभाग के अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि शहर के ज्वलपुरी, गोकलपुरी, शंकर रोड और मोती नगर इलाकों में मकान ढह गए.

दमकल विभाग के अनुसार, पश्चिमी दिल्ली के ज्वलपुरी में एक घर गिरने से तीन लोगों को मामूली चोटें आईं. तीनों का इलाज संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है. विभाग ने बताया, ‘जवलपुरी में सुबह 5.51 बजे एक घर गिरने की सूचना मिली और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. इसके बाद पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में सुबह करीब छह बजकर 36 मिनट पर एक मकान ढहने की जानकारी मिली और वहां भी दमकल की दो गाड़ियां भेजी गईं. इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.’

विभाग ने आगे बताया, ‘ मध्य दिल्ली के शंकर रोड इलाके से सुबह 6:28 बजे एक और घर ढहने की सूचना मिली और बचाव वाहनों सहित तीन निविदाएं मौके पर भेजी गईं. इस हादसे में दो लोगों को मामूली चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है.’

दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से मिली राहत

बता दें कि सोमवार की सुबह आंधी और बारिश के कारण पारा लुढ़कने से दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली. सुबह 8.30 बजे न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सुबह साढ़े आठ बजे तक 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. पुलिस ने बताया कि आंधी के बाद पेड़ों के उखड़ने के संबंध में 62 पीसीआर कॉल आए. पुलिस ने कहा कि आंधी के कारण पेड़ उखड़ने से सड़क किनारे खड़े आठ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. पुलिस ने कहा कि पेड़ गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here