झारखंड में अगले तीन दिनों तक तेज हवा और बारिश की बनी रहेगी स्थिति, पावर स्टेशंस को अलर्ट जारी  – 24×7 Khabre Fatafat

0
31

Jharkhand Weather News: झारखंड में अगले तीन दिनों तक तेज हवा और बारिश की स्थिति बनी रहेगी. मौसम विभाग ने इस बारे में जानकारी दी है. विभाग के अनुसार, राज्य में 25 मई तक छिचपुट बारिश की संभावना है. इसके साथ ही, हवा की गति भी लगभग 30-40 किमी / घंटा तक बढ़ जाएगी. 

विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि राज्य में अगले तीन दिन तक भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि, पावर स्टेशंस को अलर्ट जारी कर दिया गया है. वहीं बिहार में भी 24 मई तक तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बिहार के सभी 38 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. बारिश के साथ-साथ मेघ गर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. इसको लेकर चेतावनी जारी की गई है. सुबह से ही दरभंगा, सीतामढ़ी, सुपौल और मधुबनी जिले में बारिश की संभावना को लेकर की चेतावनी दी गई है.

पूरे बिहार में 36 डिग्री से नीचे रहा तापमान

रविवार को प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट देखी गई. सर्वाधिक अधिकतम तापमान बक्सर में 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि पूरे बिहार का तापमान औसत 30 डिग्री से लेकर 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आज भी बिहार के सभी जिलों में तापमान में गिरावट देखी जा सकती है. दिन के तापमान में अगले दो से तीन दिनों में कोई बदलाव की संभावना नहीं है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here