यूपी: मेरठ की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 18 मजदूरों को निकाला गया बाहर – 24×7 Khabre Fatafat

0
27

यूपी के मेरठ जिले के मवाना में एक केमिकल फैक्ट्री में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। माना जा रहा है कि आग लगने से पहले फैक्ट्री में तेज धमाका भी हुआ है। जिस समय फैक्ट्री में आग लगी उस समय फैक्ट्री के अंदर करीब 18 मजदूर फंसे थे, जिन्हें बाहर निकाला गया। फैक्ट्री के अंदर से निकल रहा धुंआ आग की हकीकत बयां कर रहा था। आनन-फानन में आग की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची हैं। हालांकि अभी आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। 

पुलिस ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 24 किलोमीटर दूर कस्बा मवाना में स्थित महालक्ष्मी ग्रुप की एक केमिकल फैक्ट्री में बुधवार दोपहर उस समय आग लग गई जब अन्दर डेढ़ दर्जन मजदूर अंदर काम कर रहे थे। केमिकल से भरे बैरलों के आग पकड़ने की वजह से विस्फोट के साथ कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके साथ ही दूर-दूर तक धुआं ही धुआं फैल गया। एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को फौरन ही खाली करवा लिया गया। मुख्य दमकल अधिकारी का कहना है प्रथम दृष्टया आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी प्रतीत हो रही है। जिसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। आग बुझाने के प्रयास जारी थे। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here