प्रयागराज में डबल मर्डर, प्रापर्टी डीलर ने 2 लोगों को मारी गोली – 24×7 Khabre Fatafat

0
51

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी राज की वापसी और पुलिस-प्रशासन के सख्त रवैये के बाद भी अपराधी अपने गतिविधियों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला संगमनगरी प्रयागराज से सामने आया है। प्रयागराज के मीरापट्टी धूमनगंज में बुधवार दोपहर प्रॉपर्टी डीलर दीपक विश्वकर्मा के घर पर प्रॉपर्टी का कार्य करने वाले रसूल, यासिद, सुल्तान और इमरान पहुंचे। 

उन लोगों ने दीपक विश्वकर्मा से स्टैम्प पेपर पर जबरदस्ती दस्तखत कराने की कोशिश की। SSP अजय कुमार ने मीडिया को इस मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि इस दौरान छीना झपटी हुई और दीपक विश्वकर्मा ने बदमाशों की पिस्टल छीन कर उन्हें गोली मार दी। दोनों पक्षों से गोली चली। दीपक गोली मारते हुए मौके से अपनी जान बचाकर भाग निकला। इस घटना में यासिद और सुल्तान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दीपक विश्वकर्मा को अरेस्ट कर लिया है। इसके अलावा रसूल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने चार असलहा बरामद किया है। फिंगरप्रिंट की सहायता से पुलिस जांच कर रही है। इसके साथ ही पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here