श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सुमेरगढ़ में युवक की पीट-पीट कर हत्या, पढ़े पूरी खबर – 24×7 Khabre Fatafat

0
32

 श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सुमेरगढ़ में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। शराब की दुकान पर हुए विवाद के बाद आरोपितों ने घर में घुस कर घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

यह है मामला

सुमेरगढ़ निवासी कुंती देवी ने बताया कि उनके पति सुभाष राजभर शराब की दुकान की तरफ गए थे। वहां नशे में धुत गांव के ही दो लोगों से विवाद हो गया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। पति सुभाष राजभर कुछ देर बाद घर आ गए।

मामूली व‍िवाद के बाद घर पर बोला था धावा

इसके बाद देर रात गांव के ही टीपू, रामप्रताप, संजय, गुलाब, पूनम सहित अन्य ने पुन: घर पर हमला बोल कर पति को मारना पीटना शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए पति कमरे में जाकर छिप गए। आरोपित उन्हें कमरे से खोज कर बुरी तरह से पीटने लगे। गंभीर रूप से घायल होने के चलते सुभाष के मुंह से खून निकलने लगा।

पुल‍िस ने शांत कराया था व‍िवाद

इस दौरान स्वजन ने डायल 112 को सूचना दी। कुछ ही देर में वहां पहुंची पुलिस आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की बजाय दोनों पक्षों को शांत कराकर वापस चली गई।

रात में सोते समय हुई मौत

मामला शांत होने के बाद सुभाष अपने कमरे में सो गया। सुबह जब पत्नी की नींद खुली तो देखा कि सुभाष अचेत पड़ा है। मौके पर पहुंचे डाक्टर ने जांच के बाद सुभाष को मृत घोषित कर दिया।

मुकदमा दर्ज

इंस्पेक्टर आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में कुन्ती देवी के तहरीर पर आरोपित टीपू, रामप्रताप, संजय, गुलाब, पूनम व गुलाब की पत्नी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपितों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here