बाराबंकी में युवक की गला रेतकर हत्या, BJP के झंडा लगी कार में बरामद हुआ शव – 24×7 Khabre Fatafat

0
66

 जैदपुर थाना के पाटमऊ के पास मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे एक कार से 40 वर्षीय युवक का शव मिला है। उसकी गला रेतकर हत्या कर शव को पन्नी और चादर में लपेटा गया था। आशंका जताई जा रही है शव को ठिकाने लगाने के लिए कार सवार घूम रहे थे। यह शव लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र के रुदही गांव के जगतपाल का बताया जा रहा है। ग्रामीणों के पूछने पर पहले से मौजूद दो युवकों ने कार फंस जाने और उसके निकालने के लिए ट्रैक्टर लाने जाने की बात कहकर भाग गए। पुलिस अधीक्षक और अन्य टीमें मौके पर पहुंचकर पड़ताल कर रही हैं। कार पर भाजपा का झंडा लगा है। 

मंगलवार की सुबह पाटमऊ गांव के ग्रामीणों ने नहर किनारे एक सफारी कार खड़ी देखी। ग्रामीण पास पहुंचे तो यहां दो युवक खड़े थे। उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कार फंस गई। इसे निकालने के लिए ट्रैक्टर लाने जा रहे हैं। इसके बाद वह दोनों चले गए। ग्रामीणों ने कार में झांककर देखा तो उसमें एक शव पड़ा था। ग्राम प्रधान राज किशोर सिंह ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बताया जाता है कि सूचना के करीब एक घंटे जैदपुर पुलिस और शव को गाड़ी के बाहर निकलवाया। खोलने पर उसके गले में धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान दिखे, जिससे गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स व फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंची।

लखनऊ में पंजीकृत है कारः जिस सफारी कार(Up32DQ0742) में युवक का शव बरामद किया गया है। उसकी नंबर टूटी हुई है। यह कार लखनऊ आरटीओ में पिंकी के नाम पंजीकृत है।

बैंक पासबुक और फोटो से शिनाख्तः युवक के पास से मिली बैंक पासबुक और फोटो आदि से उसकी शिनाख्त लखनऊ के थाना बख्शी का तालाब क्षेत्र में रहने वाले जगतपाल 40 के रूप में हुई है। परिवारजन को पुलिस ने सूचना दी है।

रहस्योद्घाटन को तीन टीमें गठित ः एसपी ने बताया कि परिवारजन को सूचना दे दी गई है और साक्ष्य संकलन का कार्य किया जा रहा है। वारदात से संबंधित कुछ अहम सुराग मिले हैं जिसके लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं जल्द ही वारदात का रहस्योद्धाटन किया जाएगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here