पुलिस ने सूर्या और पूनिया को करौली जाने से रोका, राजमार्ग पर धरने पर बैठे – 24×7 Khabre Fatafat

0
27

राजस्थान के करौली में नवसंवत्सर (2 अप्रैल) को हिंदू संगठनों की बाइक रैली पर एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा किए गए पथराव और फिर हुए उपद्रव के बाद तनावपूर्ण शांति है। इस बीच बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और और बेंगलुरु साउथ सीट से लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जयपुर से करौली के लिए “न्याय यात्रा” पर रवाना हुए। सूर्या और पूनिया को पुलिस ने हिंडौन रोड़ पर पुलिस ने करौली जाने से रोक दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने से नाराज भाजपा नेता राजमार्ग पर ही धरने पर बैठकर अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस अधिकारी भाजपा नेताओं को समझाने पहुंचे तो उन्होंने कहा, या तो करौली जाएंगे नहीं तो जेल जाएंगे ।

सूर्या बोले, जंगलराज को वास्विकता में देख रहे हैं

सूर्या ने जयपुर में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि बिहार में पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के जंगलराज के बारे में सुना था। बुधवार को अशोक गहलोत के जंगलराज को वास्तविक रूप में देख रहे हैं। करौली में हुई हिंसा के पीड़ितों की हालत बुरी है। नौजवान बिस्तर पर पड़े हैं। यह तुष्टिकरण की राजनीति का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा गहलोत सरकार के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन करेगा। आगामी दिनों में उग्र आन्दोलन होगा। राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। करौली रवाना होने से पहले सूर्या और पूनिया ने एसएमएस अस्पताल जाकर उपद्रव में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने धौलपुर में कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा की ओर से कथित रूप से पीटे गए बिजली विभाग के अभियन्ता हर्षादिपति से भी मुलाकात की। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here