आरजेडी ने दिया अय्याश को टिकट, पार्टी का पापी नहीं सुनता मेरी बात: तेजप्रताप यादव – 24×7 Khabre Fatafat

0
22

राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) में अय्याश को टिकट दिया जाता है। यह हम नहीं कह रहे, यह पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बेटे तेजप्रताप यादव के आरोपों से जाहिर होता है। तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने एक बार फिर से पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने पश्चिम चंपारण से आरजेडी के नवनिर्वाचित एमएलसी सौरभ कुमार (RJD MLC Saurabh Kumar) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा है कि जिसको आगे बढ़ाया वो पापी आज मेरा फोन तक नहीं उठाता।आरोप लगाया कि 50 लाख का बाथरूम बनवाने की एवज में पार्टी ने उन्‍हें विधान परिषद चुनाव में टिकट दिया। तेज प्रताप यादव ने उन्‍हें अय्याश तक बता दिया। कहा कि ऐसे अय्याश को पार्टी ने टिकट दिया।

आरजेडी एमएलसी के पास अवैध संपत्तियां

तेजप्रताप यादव ने एक निजी टीवी चैनल से बात करते हुए पश्चिम चंपारण से नवनिर्वाचित एमएलसी सौरभ कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनका मुंबई में बियर बार है। साथ ही बिहार और झारखंड में भी अवैध संपत्तियां हैं। तेजप्रताप यादव ने कहा कि आरजेडी एमएलसी से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने 50 लाख का बाथरूम कहां बनवाया है? यह भी कहा कि पैसा कहां जाता है, यह पूरी दुनिया जानती है। 

पीएम नरेंद्र मोदी कराएं सीबीआई जांच

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे यहीं नहीं रुके। उन्होंने आरजेडी एमएलसी के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग तक कर डाली। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को आरजेडी एमएलसी की सीबीआइ जांच करानी चाहिए।

इंटनेट मीडिया पर शेयर की तस्वीर

तेजप्रताप यादव ने एमएलसी सौरभ कुमार के साथ की अपनी तस्वीर फेसबुक पर भी पोस्ट किया है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है, ‘जिसे हमने दूध पिलाने का काम किया, वो मुझे ही फन दिखाने का काम कर रहा है।’

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here