अप्रैल की शुरूआत में लगातार बढ़ते तापमान ने तोड़ा 25 साल का रिकार्ड, आने वाले दिनों में नहीं मिलेगी गर्मी से राहत…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
38

मार्च के बाद अब अप्रैल की शुरूआत में लगातार बढ़ते तापमान ने 25 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। वैज्ञानिकों ने तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की चेतावनी दी है।

मार्च के बाद अप्रैल में जून जैसी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। जबकि न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी देखी जाएगी। लू की चेतावनी जारी की गई है। गर्मी ने अभी से तबाही मचाना शुरू कर दिया है। शनिवार को प्रयागराज, आगरा, कानपुर, अलीगढ़ समेत लगभग सभी जिलों में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों ने कूलर और एसी भी चालू कर दिया है।

इस सप्ताह तापमान में होगी बढ़ोतरी : मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि बढ़ते तापमान ने पिछले 25 सालों का रिकार्ड तोड़ा है। इससे पहले मार्च के शुरुआत में पश्चिमी हवाएं आती रही हैं इसलिए गर्मी से राहत थी। उन्होंने बताया इस सप्ताह तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस का और इजाफा हो सकता है यानी इस सप्ताह लखनऊ का अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पश्चिमी हवाओं के चलने के बाद ही गर्मी से राहत मिलेगी।

प्रयागराज और आगरा में सबसे अधिक रहा तापमान : प्रदेश में सबसे अधिक तापमान प्रयागराज में 41.4 डिग्री सेल्सियस, आगरा में 41.3 डिग्री सेल्सियस और झांसी में 40.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मेरठ में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस वहीं कानपुर में 16.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।

दिन-अधिकतम तापमान-न्यूनतम तापमान

  • सोमवार- 39.3 डिग्री सेल्सियस – 19.7 डिग्री सेल्सियस
  • मंगलवार- 40.4 डिग्री सेल्सियस – 19.4 डिग्री सेल्सियस
  • बुधवार- 39.0 डिग्री सेल्सियस – 20.2 डिग्री सेल्सियस
  • गुरुवार- 39.0 डिग्री सेल्सियस – 23.1 डिग्री सेल्सियस
  • शुक्रवार- 39.6 डिग्री सेल्सियस – 23.7 डिग्री सेल्सियस
This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here