लखनऊ विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति के तहत 29 मार्च से होने वाली स्नातक प्रथम सेमेस्टर परीक्षाओं की संशोधित स्कीम की जारी… – 24×7 Khabre Fatafat

0
26

लखनऊ विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति के तहत 29 मार्च से होने वाली स्नातक (बीए, बीएससी, बीकाम) प्रथम सेमेस्टर परीक्षाओं की संशोधित स्कीम जारी कर दी है। परीक्षा 29 मार्च से शुरू होंगी। प्रस्तावित कार्यक्रम में 28 अप्रैल तक परीक्षाएं होनी हैं। छात्र-छात्राएं इसका विस्तृत कार्यक्रम वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर देख सकते हैं।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि अभी नई शिक्षा नीति के तहत स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। यूजी प्रथम सेमेस्टर ओल्ड कोर्स की परीक्षाओं का कार्यक्रम जल्द ही अलग से जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 29 मार्च से शुरू होने वाली परीक्षाओं में लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई और रायबरेली जिले को मिलाकर एक लाख 31 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे।

ये है संशोधित परीक्षा कार्यक्रम

बीए प्रथम सेमेस्टर : 29 मार्च : फ्रंच, फंक्शनल संस्कृत, उर्दू, संस्कृत, पाली-1 (मेजर, माइनर), 30 मार्च- फ्रंच, फंक्शनल संस्कृत, उर्दू, संस्कृत, पाली (मेजर, माइनर)-2, 31 मार्च- इकोनामिक्स,ज्योर्तिविज्ञान, लिंग्विस्टिक, पर्शियन-1 (मेजर, माइनर), एक अप्रैल- इकोनामिक्स,ज्योर्तिविज्ञान, लिंग्विस्टिक, पर्शियन-2, दो अप्रैल-इंग्लिश, फंक्शनल इंग्लिश, बुद्विस्ट-1 (मेजर, माइनर), चार अप्रैल- फंक्शनल इंग्लिश, बुद्विस्ट, इंग्लिश (माइनर)-2, पांच अप्रैल- जाग्राफी, होम साइंस, फिजिकल एजुकेशन-1 (मेजर, माइनर), छह अप्रैल- जाग्राफी, होम साइंस, फिजिकल एजुकेशन-2, सात अप्रैल- सोशल वर्क, सोशियोलाजी (मेजर, माइनर)-1, आठ अप्रैल-हिन्दी, फंक्शनल हिन्दी-1 (मेजर, माइनर), नौ अप्रैल- सोशल वर्क, सोशियोलाजी-पेपर 2, 11 अप्रैल- हिन्दी, फंक्शनल हिन्दी-2, 12 अप्रैल- एआइएच, एमआइएच, एशियन कल्चर, अरब कल्चर, अरेबिक-1 (मेजर, माइनर), 13 अप्रैल- एजुकेशन, साइकोलाजी- 1 (मेजर, माइनर), 16 अप्रैल- एआइएच, एमआइएच, एशियन कल्चर, अरब कल्चर, अरेबिक-2, 18 अप्रैल- एजुकेशन, साइकोलाजी- 2, 19 अप्रैल- डिफेंस स्टडीज, पालिटिकल साइंस, टीटीएम, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन-1(मेजर,माइनर), 20 अप्रैल- डिफेंस स्टडीज, पालिटिकल साइंस, टीटीएम, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन-2, 21 अप्रैल- फिलासफी-1 (मेजर, माइनर), 22 अप्रैल- फिलासफी-2, 23 अप्रैल- म्यूजिक, म्यूजिक (इंस्ट्रूमेंटल), म्यूजिक वोकल-1 (मेजर, माइनर), 25 अप्रैल- म्यूजिक, म्यूजिक (इंस्ट्रूमेंटल), म्यूजिक वोकल-2, 26 अप्रैल- ड्राइंग एंड पेंटिंग-पेपर 1 (मेजर, माइनर), 27 अप्रैल- ड्राइंग एंड पेंटिंग-2, 28 अप्रैल- को-करिकुलर।

बीएससी प्रथम सेमेस्टर व बीए प्रथम सेमेस्टर (एंथ्रोपोलोजी, स्टैटिस्टिक्स, मैथमेटिक्स)- 29 मार्च : जियोलाजी-(मेजर, माइनर)- पेपर 1, 31 मार्च- जियोलाजी-2, दो अप्रैल- केमिस्ट्री, स्टैटिस्टिक्स (मेजर, माइनर)-1, पांच अप्रैल- केमिस्ट्री, स्टैटिस्टिक्स-2, सात अप्रैल- फिजिक्स, एंथ्रोपोलाजी, जेनेटिक्स एंड जिनोमिक्स (मेजर, माइनर)-1, नौ अप्रैल- फिजिक्स, एंथ्रोपोलाजी, जेनेटिक्स एंड जिनोमिक्स-2, 11 अप्रैल- को-करिकुलर, 12 अप्रैल- जुलाजी, मैथमेटिक्स (मेजर, माइनर)-1, 16 अप्रैल- मैथमैटिक्स-2 पेपर, 19 अप्रैल-बाटनी, एंथ्रोपोलाजी, कंप्यूटर साइंस (मेजर, माइनर)-1, 21 अप्रैल- एस्ट्रोनामी, कंप्यूटर साइंस-2

बीएससी होम साइंस-प्रथम सेमेस्टर: 29 मार्च- फंडामेंटल्स आफ फूड्स एंड न्यूट्रिशनल बायोकेमिस्ट्री, 31 मार्च-ह्यूमन फिजियोलाजी, दो अप्रैल- फंडामेंटल्स आफ एक्सटेंशन एजुकेशन, पांच अप्रैल- फंडामेंटल्स आफ ह्यूमन डेवलपमेंट, सात अप्रैल- फंडामेंटल्स आफ टेक्सटाइल, नौ अप्रैल- फंडामेंटल्स आफ फैमिली रिसोर्स मैनेजमेंट, 11 अप्रैल- को-करिकुलर।

बीकाम प्रथम सेमेस्टर : 30 मार्च- फाइनेंशियल अकाउंटिंग-1, एक अप्रैल- बिजनेस आर्गेनाइजेशन-2, चार अप्रैल- माइक्रो इकोनामिक्स-3, छह अप्रैल- करेंसी, बैंकिंग एंड एक्सचेंज-4, आठ अप्रैल- एसेंशियल आफ मैनेजमेंट-5, 11 अप्रैल- को-करिकुलर।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here