‘RRR’ स्टार राम चरण को फैंस ने बर्थडे का दिया ऐसा गिफ्ट, एक्टर हो गए हैरान – 24×7 Khabre Fatafat

0
23

नई दिल्ली: बीते दिन भारतीय सिनेमा के लिए एक यादगार दिन रहा. कोरोना काल के बाद पहली बार किसी फिल्म ने पिछले सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए 223 करोड़ की दमदार ओपनिंग की. फिल्म की रिलीज के तीसरे दिन यानी आज रविवार को फिल्म के लीड किरदार का रामचरण का जन्मदिन है. इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया है कि उन्हें अपने फैंस से यादगार और नायाब तोहफा मिला है. 

सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल नोट 

एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’  (RRR) में क्रूर पुलिस वाले अल्लूरी सीताराम राजू की भूमिका निभाने वाले राम चरण ने रविवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने फैंस  को धन्यवाद दिया है. ‘मगधीरा’ फेम एक्टर फिल्म रिलीज होने के बाद से मिल रही प्रतिक्रिया से खुद को भाग्यशाली मान रहे हैं. उन्होंने एक छोटा, लेकिन प्यारा नोट लिखा है.

क्या है आखिरकार बर्थडे गिफ्ट

राम चरण ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘राजामौली गारू की आरआरआर के लिए अपार प्यार और प्रशंसा के लिए धन्यवाद. उन सभी को मेरा हार्दिक धन्यवाद जिन्होंने सिनेमाघरों में बड़े उत्साह के साथ फिल्म देखी है.’ अभिनेता ने कहा, ‘मैं विनम्रतापूर्वक इस अद्भुत जन्मदिन उपहार को स्वीकार करता हूं.’

अजय देवगन और आलिया का खास रोल 

फिल्म में मुख्य एक्टर राम चरण और जूनियर एनटीआर, अजय देवगन, आलिया भट्ट और ओलिविया मॉरिस के अलावा एक स्टार-स्टडेड लाइनअप शामिल है, जबकि समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन और एलिसन डूडी सहायक भूमिकाओं में शामिल होंगे. पेन स्टूडियोज के जयंती लाल गड़ा ने पूरे उत्तर भारत में डिस्ट्रिब्यूटिंग राइट्स हासिल किए हैं और सभी भाषाओं के लिए दुनिया भर में इलेक्ट्रॉनिक अधिकार भी खरीदे हैं. पेन मरुधर फिल्म को नॉर्थ टेरिटरी में डिस्ट्रीब्यूट कर रहे हैं. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here