पढ़ाने के लिए उदयपुर लाई गई 13 साल की मासूम को भाभी ने गर्म चाकू से दागा, पत्नी के डर से भाई भी नहीं कर पाया मदद – 24×7 Khabre Fatafat

0
48

राजस्थान के उदयपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 13 साल की मासूम को भाभी ने गर्म चाकू से दाग दिया. इस मामले में भाई भी शांत रहा और पत्नी के डर से बहन की कोई मदद नहीं कर पाया. भाई अपनी बहन को पढ़ाने के लिए बिहार से लेकर आया था लेकिन पढ़ाई की जगह यहां प्रताड़ना मिलने लगी. 

बिहार से पढ़ाने के लिए उदयपुर लाई गई थी बच्ची 

दरअसल, बिहार की रहने वाली 13 साल की मासूम बच्ची को उनका मौसेरा भाई पढ़ाने के लिए राजस्थान के उदयपुर में लेकर आया था. शुरू में तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन बाद में सब कुछ बदल गया. 

पढ़ाने की जगह घर के काम में लगाया 

कुछ समय बाद भाभी ने अपना रूप दिखाना शुरू किया और बच्ची को पढ़ाने की जगह घर के काम में लगा दिया. गलती होने पर वे जमकर मारपीट करते थे. 

मासूम को चाकू से दागा 

एक दिन किसी बात से नाराज होकर भाभी ने 13 साल की मासूम को गर्म चाकू से दाग दिया. पत्नी के डर से भाई भी मासूम बच्ची की मदद नहीं कर सका. 

थाने में हुआ केस दर्ज 

इस बात की सूचना सीडब्ल्यूसी को दी गई. सीडब्ल्यूसी की टीम ने बच्ची को रेस्क्यू किया. इस मामले में सवीना थाने में केस दर्ज हुआ. अब बच्ची अपने माता-पिता के पास वापस बिहार जाना चाहती है. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here