बाराबंकी में शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, सुबह तक कक्ष निरीक्षक करते रहे ड्यूटी ज्वाइन – 24×7 Khabre Fatafat

0
30

माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गई। पहले दिन सुबह की पाली में हाईस्कूल में हिंदी विषय की परीक्षा सुबह आठ बजे से शुरू हुई। अधिकांश केंद्रों पर देर से कक्ष निरीक्षकों को ड्यूटी पत्र मिलने से कक्ष निरीक्षक सुबह ड्यूटी ज्वाइन करने केंद्रों पर पहुंचे।

जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगी है उन्हें ब्लाक के अधिकारी फोन करके अवगत करा रहे हैं कि कहां पर उनकी ड्यूटी लगी है। जिले में 112 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा इस बार संचालित हो रही है। अधिकांश केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद परीक्षार्थियों को जाने दिया गया।

शहर के राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, सरस्वती इंटर कालेज, पानी इंटर कालेज सहित पर कई परीक्षा केंद्रों पर सुबह सात बजे ही परीक्षार्थी पहुंच गए। परीक्षा केंद्रों पर गेट पर ही छात्र छात्राओं की तलाशी के बाद उन्हें परीक्षा कक्ष में जाने दिया गया। जिले में इस बार 112 परीक्षा केंद्रों पर कुल 66542 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। जिसमें से हाई स्कूल के 35921 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट के 27168 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here