उत्तराखंड में फिर बदला मौसम, पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, जानिए…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
25

देहरादून, उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदलने लगा है। रविवार को मैदानी इलाकों में धूप खिली रही, जबकि पर्वतीय इलाकों में बादल मंडराने लगे और चारधाम समेत तमाम चोटियों पर हिमपात हुआ। इससे प्रदेशभर में ठिठुरन लौट आई है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार और बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाये रह सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्का हिमपात और मैदानों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ज्यादातर इलाकों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

रविवार को केदारनाथ समेत ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी एवं निचले इलाकों में बारिश से मौसम ठंडा हो गया। दोपहर बाद केदारनाथ, तुंगनाथ व मद्मेश्वर धाम समेत ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी शुरू हो गई। जबकि निचले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। रुद्रप्रयाग समेत तिलबाड़ा, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, फाटा, मयाली, जखोली व गौरीकुंड समेत कई स्थानों पर हल्की बारिश होने से मौसम सर्द हो गया। चमोली जिले में बदरीनाथ, हेमकुंड, गोरसों सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई है। उधर, कुमाऊं में बागेश्वर में दोपहर बाद बारिश शुरू हुई, जबकि पिंडर घाटी में हिमपात हुआ।

इसी तरह पिथौरागढ़ जिले में दिन की शुरुआत चटक धूप के साथ हुई, लेकिन दोपहर बाद मुनस्यारी में हिमपात शुरू हो गया है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में दिनभर धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, उत्तराखंड में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। ऐसे में मंगलवार से गढ़वाल के पर्वतीय क्षेत्रों, कुमाऊं के बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी की आशंका है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here