उत्‍तराखंड में कुछ पोलिंग बूथ पर EVM हुई खराब, मतदान देरी से हुआ शुरू – 24×7 Khabre Fatafat

0
28

देहरादून, उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा। लेकिन इस दौरान कुछ पोलिंग बूथ पर ईवीएम मशीन खराब होने की सूचना आई। जिसे ठीक कर दिया गया। इससे मतदान थोड़ी देर से शुरू हुआ। आइए आपको बताते हैं कहां कहां ये ईवीएम खराब हुई।

देहरादून में यहां पर ईवीएम हुई खराब

देहरादून तीन पोलिंग बूथे पर ईवीएम मशीन खराब होने की सूचना मिली थी लेकिन अब मशीनें ठीक करवा ली गई हैं। इसमें भवानी इंटर कॉलेज कैंट, कालिदास रोड इंदर कॉलेज कैंट और केंद्रीय विद्यालय गढ़ीकैंट पोलिंग बूथ शामिल हैं। वहीं, ऋषिकेश के देहरादून रोड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय भाग संख्या 11 कक्ष संख्या दो में सुबह 8 बजे से डेढ़ घंटा तक ईवीएम खराब रही। इस बीच मतदान बाधित रहा। रिटर्निंग आफिसर को सूचित करने के बाद तहसील से टीम आई। जिसके बाद यहां मशीन बदली गई।

रुड़की में डीएवी इंटर कॉलेज में इस बूथ में हुई ईवीएम खराब

रुड़की के झबरेड़ा विधानसभा के चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 146 पर ईवीएम मशीन खराब होने से 8 बजे पोलिंग शुरू नहीं हो पाई। अधिकारियों ने पहुंच कर ईवीएम को बदला। वहीं, झबरेड़ा विधानसभा के 146 बूथ पर मशीन ठीक होने के बाद 9 बजे मतदान शुरू हुआ।

हरिद्वार में इस बूथ में हुई ईवीएम खराब

हरिद्वार जनपद के हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के भगवानदास संस्कृत महाविद्यालय मतदान केंद्र के बूथ नंबर 152 कि ईवीएम और वीवीपैट मशीन में खराबी आई। इसके कारण 20 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ। खराबी को ठीक कर लिया गया है।

गदरपुर, खटीमा और किच्छा में पांच जगहों पर ईवीएम,वीवीपैट खरांब

धानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जिले में हो रहे मतदान में कई जगह किच्छा,खटीमा और गदरपुर ब्लॉक के पांच से अधिक मतदान केंद्रों पर ईवीएम, वीवीपैट खरांब होने से मतदान प्रभावित हुआ। संबंधित आरओ की सूचना पर ईवीएम को बदले जाने की कार्रवाई हो रही है। नोडल अधिकारी ईवीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने जानकारी देते हुए कहा कि किच्छा, खटीमा और गदरपुर, काशीपुर में सुबह आठ बजे मतदान शुरू होने पर ईवीएम न चलने की सूचना मिली है। इसकी जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी युगल किशोर पंत को दी है। करीब पांच से अधिक है। यहां मतदान केंद्रों पर नई ईवीएम भेजी जा रही है। जल्द मतदान सुचारू किया जा सकेगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here