उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चेतावनी जारी, जानें- आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

राजधानी में गुरुवार को धूप और बादलों की लुकाछिपी का खेल चलता रहा। इस बीच सर्द हवा ने गलन का अहसास कराया। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक लखनऊ सहित प्रदेशभर में शीतलहर और अत्यधिक ठंडे दिन की चेतावनी जारी की है। साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह के समय घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की गई है।

पूरे प्रदेश में अगले दो से तीन दिन तक मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 7.8 डिग्री की कमी के साथ 16.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री की कमी के साथ 05.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठंडे दिन की स्थिति और सुबह के समय घना कोहरा रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान फतेहगढ़ में 3.4 डिग्री सेल्सियस, कानपुर में 4.2 डिग्री सेल्सियस और अलीगढ़ में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, अधिकतम तापमान फतेहगढ़ में 20.6 डिग्री सेल्सियस, झांसी में 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को शहर का मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा, अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। आगामी दो दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़त देखी जा सकती है। शहर का एक्यूआइ 150 दर्ज किया गया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here