कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के 22 प्रत्याशियों की सूची कर दी जारी, भाजपा संग मिलकर लड़ रहे चुनाव – 24×7 Khabre Fatafat

0
24

Punjab Lok Congress Candidate List: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की सहयोगी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह आज 22 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। गठबंधन में शामिल भाजपा अभी तक 34 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है, जबकि शिरोमणि अकाली दल (यूनाइटेड) ने भी 13 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

पंजाब की कुल 117 सीटों में से पीएलसी के हिस्से में 37 सीटें आईं हैं। पार्टी सहयोगियों से बातचीत कर रही जिससे उसे कम से कम पांच सीटें और मिल सकें। पीएलसी को जो 37 सीटें मिलीं हैं उनमें से 26 मालवा, 7 माझा व शेष दोआबा क्षेत्र से हैं। प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी करते हुए कैप्टन ने कहा कि जिन लोगों को टिकट दिए गए हैं वे बहुत मजबूत राजनीतिक साख वाले और अपने क्षेत्रों में अच्छा असर रखने वाले लोग हैं। इस लिस्ट में एक महिला फरजाना आलम खान हैं, जो शिरोमणि अकाली दल की पूर्व विधायक और पूर्व डीजीपी इजहार आलम खान की पत्नी हैं। वे मालवा के मलेरकोटला से चुनाव लड़ेंगी।

कैप्टन अमरिंदर सिंह स्वयं इस लिस्ट में हैं जो अपनी उम्मीदवारी अपने गृह क्षेत्र पटियाला शहर से कल ही घोषित कर चुके हैं। आठ जाट सिख हैं। चार प्रत्याशी अनुसूचित जाति से जबकि तीन अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं। इनके अलावा पांच हिंदू चेहरे हैं, जिनमें तीन पंडित और दो अग्रवाल हैं।

पंजाब लोक कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची

  1. पटियाला शहर से कैप्टन अमरिंदर सिंह
  2. मालेरकोटला से फरजाना आलम
  3. पटियाला ग्रामीण संजीव शर्मा उर्फ बिट्टू शर्मा
  4. खरड़ से कमलदीप सैनी
  5. लुधियाना पूर्व से जगमोहन शर्मा
  6. लुधियाना दक्षिण से सतिन्दरपाल सिंह ताजपुरी
  7. आत्मनगर से प्रेम मित्तल
  8. दाखा से दमनजीत सिंह मोही
  9. निहाल सिंह वाला से मुखतियार सिंह
  10. धर्मकोट से रविंदर सिंह ग्रेवाल
  11. रामपुरा फूल से डाक्टर अमरजीत शर्मा
  12. बठिंडा शहर से राज नंबररदार
  13. बठिंडा ग्रामीण से सवेरा सिंह
  14. बुढलाडा (सुरक्षित) सूबेदार भोला सिंह हसनपुर
  15. भदौड़ा से धर्म सिंह फौजी
  16. सनौर से बिक्रमजीत इंदर सिंह चहल
  17. समाना से सुरिंदर सिंह
  18. फतेहगढ़ चूडिय़ां सीट से तेजिंदर सिंह रंधावा
  19. अमृतसर दक्षिण से हरजिंदर सिंह ठेकेदार
  20. भुलत्थ से अमनदीप सिंह उर्फ गोरा गिल
  21. नकोदर से अजीतपाल सिंह
  22. नवांशहर से सतवीर सिंह पल्ली

भाजपा की पहली सूची

  1. सुजानपुर से दिनेश बब्बू
  2. दीनानगर से रेणु कश्यप
  3. श्री हरगोबिंदरपुर से बलजिंदर सिंह डकोहा
  4. अमृतसर उत्तर से सुखविंदर सिंह पिंटू
  5. तरनतारन से नवरीत सिंह शफीपुरा लवली
  6. कपूरथला से रंजीत सिंह खोजेवाल
  7. जालंधर वेस्ट से मोहिंदर भगत
  8. जालंधर सेंट्रल से मनोरंजन कालिया
  9. जालंधर नार्थ से केडी भंडारी
  10. मुकेरियां जंगी लाल महाजन
  11. दसूहा से राणा रघुनाथ सिंह
  12. होशियारपुर से तीक्षण सूद
  13. चब्बेवाल से डा. दिलबाग राय
  14. गढ़शंकर से निमिशा मेहता
  15. बंगा से मोहन लाल बंगा
  16. बलाचौर से अशोक बाठ
  17. फतेहगढ़ साहिब से दीदार सिंह भट्टी
  18. अमलोह से कंवरवीर सिंह टोहरा
  19. खन्ना से गुरप्रीत सिंह भट्टी
  20. लुधियाना सेंट्रल से गुरदेव शर्मा
  21. लुधियाना वेस्ट से बिक्रमजीत सिंह सिद्धू
  22. गिल से एस आर लद्दड़
  23. जगराओं से कंवर नरेंद्र सिंह
  24. फिरोजपुर सिटी राणा गुरमीत सिंह सोढी
  25. जलालाबाद से पूरन चंद
  26. अबोहर से अरुण नारंग
  27. फाजिल्का से सुरजीत कुमार ज्याणी
  28. मुक्तसर से राजेश फतेला
  29. फरीदकोट से गौरव कक्कड़
  30. भुच्चो मंडी से रूपिंदर सिंह सिद्धू
  31. तलवंडी साबो से रविप्रीत सिंह सिद्धू
  32. सरदूलगढ़ से जगजीत सिंह मिल्खा
  33. संगरूर से अरविंद खन्ना
  34. डेरा बस्सी से संजीव खन्ना

शिरोमणि अकाली दल (यूनाइटेड) की सूची

  1. लहरगागा से परमिंदर सिंह ढींडसा
  2. दिड़बा से सोमा सिंह घराचों
  3. साहनेवाल से हरप्रीत सिंह गरचा
  4. जैतो से परमजीत कौर गुलशन
  5. महिला कलां से संत सुखविंदर सिंह टिब्बा
  6. बाघा पुराणा से जगतार सिंह राजेआणा
  7. सुनाम से सनमुख सिंह मोखा
  8. फिल्लौर  से सरवन सिंह फिल्लौर
  9. उड़मुड़ टांडा से मंजीत सिंह दसूहा
  10. सुल्तानपुर लोधी
  11. जुगराजपाल सिंह शाही
  12. खेमकरण से दलजीत सिंह गिल
  13. कादियां से मास्टर जौहर सिंह
This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here