दिल्ली गाजियाबाद गुरुग्राम फरीदाबाद और नोएडा समेत कई जगहों पर हो रही तेज बारिश, जानें- 28 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है।दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम और नोएडा व गाजियाबाद के कई इलाकों तेज बारिश हो रही है। बारिश की वजह से ठंड भी बढ़ गई है। दिल्ली में 22 जनवरी तक हुई बारिश ने जनवरी माह में बारिश का 32 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार रात साढ़े नौ बजे तक दिल्ली में 69.8 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है। जोकि जनवरी 1989 में दर्ज की गई 79.7 मिमी बारिश के बाद यह सबसे अधिक है। इससे पहले शनिवार को दिन भर रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। दिन में धूप नहीं निकली। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 23 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार (23 जनवरी) को आकाश में बादल छाए रहेंगे और बूंदा बांदी होगी। इसके बाद 24 जनवरी यानी सोमवार से 28 जनवर तक कोहरा छाया रहेगा। 26 जनवरी को दिल्ली में घना कोहरा छाया रहेगा।

jagran

(गुरुग्राम में तेज बारिश के दौरान सेक्टर 15 रोड की तस्वीर। फोटो- संजय गुलाटी)

उधर, बारिश की वजह से प्रदूषण के स्तर में कुछ गिरावट दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली की वायु गुणवत्ता 337 दर्ज की गई। वहीं, फरीदाबाद में 350, गाजियाबाद में 313, गुरुग्राम 306 और नोएडा में एक्यूआई का स्तर 307 रहा। यानी बारिश के बावजूद हवा बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 तक संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बहुत खराब और 401 से 500 गंभीर श्रेणी में हवा की गुणवत्ता मानी जाती है।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। कई इलाकों में सुबह और शाम हल्का कोहरा भी रहता है। आकाश में बादल छाने की वजह से तापमान में गिरावट भी दर्ज हुई है। इसकी वजह से ठंड बढ़ गई है। गलन से लोग परेशान हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here