राजधानी लखनऊ में 24 घंटे में 70 फीसदी बढे़ कोरोना संक्रमित, सामने आए 797 नए केस – 24×7 Khabre Fatafat

0
17

राजधानी लखनऊ में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को 797 लोगों पर कोरोना वायरस ने शिकंजा कस दिया है जबकि शुक्रवार को 577 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। 24 घंटे में मरीजों की संख्या में तकरीबन 70 फीसदी का इजाफा हुआ है।

चिनहट में सबसे ज्यादा 166 मरीज

लखनऊ के चिनहट इलाके में सबसे ज्यादा लोग वायरस की जद में आए हैं। 166 लोग वायरस की गिरफ्त में आ गए हैं। अलीगंज में 120 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इंदिरानगर में 77 लोगों में वायरस का पता चला है। वहीं आलमबाग में मरीजों का आंकड़ा 74 पहुंच गया है। सिलवर जुबली में 71 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई है।

लापरवाही पड़ रही भारी
कोरोना की तीसरी लहर का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। रोजाना वायरस की चाल तेज हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि लोगों की लापरवाही से वायरस बढ़ रहा है। मास्क लगाने में लोग अभी भी कोताही बरत रहे हैं। बाजार, मॉल व पार्क आदि में भीड़-भाड़ बदस्तुर जारी है। वहीं बाहर से लौटने वाले वायरस ला रहे हैं। 50 से अधिक यात्रियों में संक्रमण का पता चला है। जबकि 130 से अधिक मरीजों का पता कनटेक्ट ट्रेसिंग से हुआ है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here