निर्वाचन आयोग की बैठक आज, यूपी विधानसभा चुनाव की तारीख का हो सकता है ऐलान – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीख का बेसब्री से इंतजार कर रहे राजनीतिक दलों तथा नेताओं का इंतजार शनिवार को समाप्त होने वाला है। निर्वाचन आयोग की नई दिल्ली में शुक्रवार को मैराथन बैठक के बाद पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तारीख की शनिवार को घोषणा होगी।

उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड, पंजाब, गोवा तथा मणिपुर में फरवरी या मार्च में चुनाव हो सकते हैं। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा दिन में 3.30 बजे अपनी टीम के साथ मीडिया को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इसी दौरान आयोग उत्तर प्रदेश, गोवा, पंजाब, मणिपुर तथा उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। 

माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में छह से सात चरण में चुनाव कराया जा सकता है। उत्तर प्रदेश में 403 सीट पर चुनाव होने हैं। इसके लिए केन्द्रीय बल की टीमें दस जनवरी से उत्तर प्रदेश में पहुंचने लगेंगी। देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटें हैं।

कोरोना के ओमिक्रान वैरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच चुनाव आयोग ने स्वास्थ्य अधिकारियों संग कई दौर की वार्ताएं की हैं और साथ ही सभी चुनावी राज्यों में कोविड-19 की स्थिति का जायजा भी लिया है। उम्मीद की जा रही है कि कुछ नए नियमों की भी घोषणा हो सकती है। चुनावों का ऐलान ऐसे समय में हो रहा है जब देश में हर दिन कोरोना के बड़ी संख्या में नए केस सामने आ रहे हैं। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिसंबर में केन्द्र सरकार से चुनाव टालने के लिए कहा था। चुनाव आयोग ने बाद में कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियां चाहती हैं कि चुनाव समय पर हों।

चुनाव आयोग पांच राज्‍यों उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में होने जा रहे विधानसभा चुनावों की घोषणा आज करने जा रहा है। आज दोपहर साढ़े तीन बजे चुनाव आयोग एक प्रेस वार्ता करने जा रहा है। इस प्रेस वार्ता के दौरान चुनाव आयोग की तारीखों का एलान किया जाएगा। इससे पहले चुनाव आयोग की टीम सभी चुनावी राज्‍यों में दौरा कर स्थिति का जायजा ले चुका है। इसके साथ ही सभी दलों के बीच चुनाव को लेकर बनी असमंजस की स्थिति भी पूरी तरह से खत्‍म हो जाएगी। चुनाव आयोग के तारीखों के एलान के साथ ही सभी राजनीतिक दलों की नई कवायद शुरू हो जाएगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here