मसूरी-देहरादून हाईवे पर भट्ठाफाल के पास ब्रेक फेल होने से पहाड़ी से टकराया टेंपो ट्रैवलर, 13 यात्रियों में से 10 को आई मामूली चोटें – 24×7 Khabre Fatafat

0
22

मसूरी-देहरादून हाईवे पर भट्ठाफाल के पास ब्रेक फेल होने से एक टेंपो ट्रैवलर पहाड़ी से टकरा गया। जिसमें सवार 13 पर्यटकों में से 10 को मामूली चोटें आई। सभी का लंढौर स्थित उप जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार किया गया।

पुलिस के अनुसार, टैंप ट्रैवलर रविवार को मसूरी से देहरादून जा रहा था। तभी भट्ठाफाल के पास उसके ब्रेक फेल हो गए। ऐसे में चालक ने वाहन को पहाड़ी की तरफ मोड़ दिया। इससे वह रुक गया।

पुलिस और स्थानीय व्यक्तियों की मदद से घायलों को लंढौर स्थित उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। घायलों में चालक ललित मेहरा निवासी मेन सागरपुर दिल्ली, सूरज नारायण त्रिपाठी निवासी निगम नगर ब्रहमपुर गंज उड़ीसा, अमिता कुमारी निवासी उडीसा, जे पटनायक, सुजाता दास, दुर्गा प्रसाद पालो, प्रभा सेनी बिशोई, विवेकानंद कर, पीके पटनायक सभी उड़ीसा निवासी हैं।

बाइक टकराने से चालक को बुरी तरह पीटा

गांधी रोड पर द्रोण होटल के निकट एक बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया।

आरोप है कि एक बाइक चालक ने मौके पर अपने साथियों को बुला लिया और टक्कर मारने वाले बाइक चालक की बुरी तरह पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत किया।

घटना रविवा दोपहर साढ़े 12 बजे की है। युवक अपने पिता के साथ बाइक पर बाजार की तरफ जा रहा था। द्रोण होटल के निकट उनकी बाइक दूसरी से बाइक से टकरा गई। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया।

दूसरा बाइक चालक ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद आरोपितों ने हेलमेट और लात-घूसों से टक्कर मारने वाले बाइक चालक की पिटाई कर दी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here