शादी समारोह में गाना बदलने को लेकर आपस में भिड़े बराती-घराती, लड़की पक्ष के किशोर की चाकू घोंपकर हत्या… – 24×7 Khabre Fatafat

0
24

शादी समारोह में गाना बदलने को लेकर बराती और घराती आपस में भिड़ गए। जिसमें लड़की पक्ष के किशोर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बड़हलगंज पुलिस ने घटना में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है मामला

बड़हलगंज के कोल्हुआ के रहने वाले रामभजन गुप्ता की बेटी की शादी गगहा के मेहदिया गांव पवन से तय थी। उनके यहां बरात आयी थी। द्वार पूजा के दौरान गाना बज रहा था। इसी दौरान गाना बदलने को लेकर बरातियों और घरातियों में विवाद हो गया। इसी विवाद में चाकूबाजी भी हो गई। जिसमें कोल्हुआ गांव निवासी अख्तर और आफताब घायल हो गए। स्वजन गंभीर स्थिति में उन्हें सीएचसी बड़हलगंज ले गए जहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। रास्ते में अख्तर की मौत हो गई। अख्तर के पिता मनौव्वर की तहरीर पर बरात पक्ष से आए गगहा के तेजपुर गांव के दो भाईयों रोहित मिश्रा और मोहित मिश्रा पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार : खोराबार पुलिस ने 32 बोर पिस्टल के साथ युवक को गिरफ्तार किया। मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। सीओ कैंट श्यामदेव बिंद ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित अभिषेक स‍िंह पिपराइच के दुधहिया गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे जंगल अयोध्या प्रसाद गांव में अंडर पास के नीचे से गिरफ्तार किया।

तमंचा के साथ युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस ने पकड़ा : तमंचा के साथ इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले भाइयों को खजनी पुलिस ने रविवार की शाम पकड़ लिया।पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। चौकी प्रभारी उनवल बबलू कुमार ने बताया कि लमती गांव के रहने वाले भाइयों ने इंटरनेट मीडिया पर तमंचा के साथ फोटो शेयर किया था। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने घर में तमंचा रखने की जानकारी दी। उनकी निशानदेही पर दो तमंचा व एक कारतूस बरामद किया गया।

स्टेशन पर मदार्थ पदार्थ बेचने के दो आरोपित गिरफ्तार : रेलवे और बस स्टेशन पर मादक पदार्थ बेचने वाले दो युवकों को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपितों पास 44 ग्राम नशीला पाउडर मिला। प्रभारी निरीक्षक कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों की पहचान देवरिया के रुद्रपुर निवासी विकास सोनकर और अजय गौड़ के रुप में हुई।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here