राजस्थान में एक दलित युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने चार युवकों को किया गिरफ्तार – 24×7 Khabre Fatafat

0
60

राजस्थान के जालौर में एक दलित युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया दलित युवक पर अपनी मोबाइल दुकान पर लड़कियों को उलझा कर रख बात करने का आरोप है, इससे खफा होकर युवकों ने उसके साथ पिटाई कर दी और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाल दिया जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामला राजस्थान के जालौर जिले के सांचौर क्षेत्र से जुड़ा है।

मिली जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल को जालाराम स्कॉर्पियो से सांचौर जाते समय हाड़ेचा बस स्टैंड पर रुके । इस दौरान पीड़ित ने आरोपियों से सांचौर तक लिफ्ट मांगी। रास्ते में आरोपी अर्जुन और पीड़ित में दुकान पर आने वाली लड़कियों से ज्यादा देर तक बात करने के मुद्दे पर बहस हो गई। चारों आरोपियों ने युवक को गाड़ी से उतारकर मारपीट की और घटना का वीडियो बनाया सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसारमामले में 4 आरोपियों को नामजद किया गया है। पुलिस ने हाड़ेचा निवासी अर्जुन कुमार रेबारी, डेडवा निवासी दिनेश कुमार रेबारी, हाड़ेचा निवासी बूधाराम उर्फ प्रकाश रेबारी और थुम्बा का धोरा निवासी जालाराम रेबारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनकी कार को भी जप्त किया है सभी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

टीम ने युवक की पहचान कर आरोपितों को पकड़ा

वीडियो वायरल होने के बाद एसपी जालौर हर्षवर्धन अग्रवाल के निर्देशानुसार सांचौर एसपी दशरथ सिंह सर्कल ऑफिसर रूप सिंह इंदा थाना अधिकारी प्रवीण कुमार आचार्य और जॉब थानाधिकारी अनु चौधरी की संयुक्त टीम ने इस संबंध में कारवाई करते हुए सबसे पहले पीड़ित युवक को ट्रेस किया। युवक की पहचान होने के बाद चारों आरोपियों की पहचान आसानी से हो गई जिसके बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार किया है।  पीड़ित की शिकायत पर घटनास्थल का निरीक्षण किया साथ ही जरूरी सबूत एकत्र किए। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here