ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर मार्च माह से अब तक 22 ट्रेनों में यात्रियों को जनरल टिकट मिलने हो चुके शुरू…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
45

 रेलवे बोर्ड के आदेश पर ट्रेनों में जनरल टिकट की सुविधा को बहाल किया जा रहा है। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर मार्च माह से अब तक 22 ट्रेनों में यात्रियों को जनरल टिकट मिलने शुरू हो चुके हैं। इस क्रम में आगामी मई-जून माह से 11 और ट्रेनों में जनरल टिकट व्यवस्था बहाल की जाएगी। इसमें मई माह में सात और जून माह में चार ट्रेनों में जनरल टिकट मिलने शुरू हो जाएंगे। ऐसे में यात्री जनरल टिकट लेकर इन ट्रेनों के सामान्य श्रेणी के डिब्बों में सफर कर सकेंगे।

कोरोना संक्रमण कम होने के कारण रेलवे बोर्ड ने गत फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में ट्रेनों में जनरल टिकट की सुविधा बहाल करने के आदेश जारी किए थे, लेकिन तब तक कई लोगों ने जनरल डिब्बों में भी रिजर्वेशन करा रखे थे। एडवांस रिजर्वेशन पीरियड 120 दिन का होने के कारण जुलाई माह में जाकर व्यवस्था पूरी तरह से बहाल हो पाएगी। आगामी मई माह में श्रीगंगानगर-नांदेड़ एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, निजामुद्दीन-जबलपुर एमपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, निजामुद्दीन-रानी कमलापति शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस और जबलपुर कटरा एक्सप्रेस में जनरल टिकट शुरू होंगे। जून माह में ग्वालियर-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस में 11 जून, बिलासपुर-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में 15 जून, ग्वालियर-दौंड एक्सप्रेस में 25 जून और उत्कल एक्सप्रेस में 28 जून से जनरल टिकट जारी किए जाएंगे। रेलवे अफसरों के मुताबिक जून माह के अंत तक सभी ट्रेनों में जनरल टिकट शुरू हो जाएंगे। वर्तमान में ग्वालियर-इटावा अनारक्षित स्पेशल, ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी, इटावा झांसी एक्सप्रेस, झांसी-आगरा एक्सप्रेस, आगरा-झांसी एक्सप्रेस, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन-नई दिल्ली ताज एक्सप्रेस, उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस, ग्वालियर-भिंड पैसेंजर, आगरा-झांसी एक्सप्रेस, झांसी-आगरा एक्सप्रेस, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-इटावा एक्सप्रेस, बुंदेलखंड एक्सप्रेस, चंडीगढ़ इंदौर एक्सप्रेस, एमपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस, श्रीधाम एक्सप्रेस, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा एक्सप्रेस, खजुराहो-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस, खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी, भिंड-रतलाम एक्सप्रेस, मथुरा-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस में यात्रियों को जनरल टिकट मिल रहे हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here