सिवनी और सिहार में भालू ने चार लोगों पर किया हमला, एक की हालत गंभीर – 24×7 Khabre Fatafat

0
26

 जिले के भैंसदेही थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम सिवनी और सिहार में भालू ने चार लोगों पर हमला कर दिया। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन घायलों को भैंसदेही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। भैंसदेही से संतोष पाल ने बताया कि सिवनी गांव निवासी 62 वर्षीय तानब पिता शत्रुघ्न बारस्कर रविवार सुबह शौच के लिए खेत की ओर जा रहे थे। तभी अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के बाद भी तानब ने हिम्मत नही हारी और जैसे-तैसे संघर्ष कर भालू से खुद को बचाया। तानव लहूलुहान अवस्था मे गांव पहुंचा। इसके बाद परिजन और आसपास के लोग तत्‍काल उसे लेकर भैंसदेही अस्पताल पहुंचे।इसके बाद सिवनी गांव से लगभग दो किलोमीटर दूरी पर सिहार गांव में खेत में रहने वाले एक ही परिवार के 56 वर्षीय जंगल ओझा और 18 साल के अजय ओझा और 50 वर्षीय मुन्नी ओझा पर भी भालू ने हमला कर दिया। तीनों ने किसी तरह भालू से अपनी जान बचाई। उनके घर में मौजूद पालतू कुत्ता भी भालू से भिड़ गया, जिससे भालू जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने डायल 100 और 108 को सूचना दी। जिसके पहुंचने पर तीनों को भैंसदेही अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने से तानब को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी है।

दो गांवों में चार लोगों पर भालू के द्वारा हमला करने की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस समय बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगल और खेतों में महुआ बीनने के लिए जा रहे हैं। ऐसे में भालू के हमले से सभी डरे हुए हैं। करीब दो माह पूर्व भी कुकरू गांव के पास लोकलदरी में एक ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया था।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here