अगले महीने रिलीज होने वाली हैं रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार, एक्टर पोस्टर साझा कर फैंस से पूछा ये मजेदार सवाल – 24×7 Khabre Fatafat

0
22

बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक अभिनेता रणवीर सिंह अपनी एक्टिविटी को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। इन दिनों वो अपनी आगामी फिल्म जयेशभाई जोरदार को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह गुजराती शाख्स का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे, जो समाज की पितृसत्तात्मक सोच और कुर्तियों का पुरजोर विरोध करते हुए दिखाई देंगे।

अब उन्होंने फिल्म का नया मजेदार पोस्टर साझा किया है, जिसमें वो जयेशभाई के लुक में दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि अभिनेता जयेशभाई के किरदार में आर्श्चयचकित दिख रहे हैं, जबकि तस्वीर में उनके हाथ में एक न्यू बॉर्न बेबी की आर्टिफिशियल तस्वीर दिख रही हैं, जिसको गर्भनाल से जुड़ा हुआ दिख रहा है।

फैंस से पूछा सवाल

अभिनेता द्वारा शेयर इस न्यू तस्वीर पर जयेशभाई को लड़का होगा या लड़की भी लिखा हुआ नजर आ रहा है। वहीं, इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर फैंस से पूछते हुए कैप्शन लिखा, आपको क्या लगता है। रणवीर सिंह की इस जयेशभाई लुक को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। तस्वीर को इंस्टाग्राम पर आए हुए कुछ ही वक्त हुआ है, लेकिन अब तक (खबर लिखें जाने तक) एक लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस तस्वीर पर फमेस फिल्म निर्माता ज़ोया अख्तर ने कमेंट कर रणवीर सिंह की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है। वहीं, एक यूजर ने लिखा, कि जुडवा बच्चें होंगे।

फिल्म को लेकर किया बड़ा दावा

हाल ही में उन्होंने एक अवॉर्ड शो में शिरकत करते वक्त मीडिया से बात चीत के दौरान फिल्म जयेशभाई जोरदार को लेकर दावा करते हुए कहा था कि, ये ऐसी फिल्म है, रूलाएगी नहीं तो पैसा वापस।

13 मई को रिलीज होगी फिल्म

इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ शालिनी पांडेय मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म में रणवीर सिंह, शालिनी पांडेय के अलावा बोमन ईरानी और रत्न पाठक शाह भी अहम किरदार में दिखाई देंगी। दिव्यांग टक्कर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। ये फिल्म 13 मई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here