इस राज्य में आज से कक्षा 1-12 तक के खुलेंगे स्कूल – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

मुंबई: कोरोना वायरस महामारी के दो साल के भीतर चौथी बार, महाराष्ट्र के सभी स्कूल गणतंत्र दिवस से ठीक दो दिन पहले आज (24 जनवरी को) फिर से खोल दिए गए. इससे पहले दिसंबर 2021 में स्टूडेंट्स के लिए ऑफलाइन क्लास को बंद कर दिया गया था. बोर्ड परीक्षा के स्टूडेंट्स के लिए दसवीं और बारहवीं क्लास को छोड़कर स्कूलों के खुलने पर रोक थी.

फिर से स्कूल खुलने पर स्टूडेंट्स में खुशी की लहर

स्कूल फिर से खुलने पर एक स्टूडेंट ने खुशी जाहिर की. स्टूडेंट ने कहा कि स्कूल वापस आकर अच्छा लग रहा है. हम सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए और मास्क पहनना चाहिए.

कोविड प्रोटोकॉल के साथ खोले गए स्कूल

महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार से पूरे कोविड प्रोटोकॉल और एसओपी के साथ स्कूलों को फिर से खोलने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी

स्कूलों की सुरक्षित बहाली के लिए सरकार प्रतिबद्ध- शिक्षा मंत्री

वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि उन क्षेत्रों में स्थित स्कूल, जहां कोरोना वायरस के मामले कम हैं, क्लास 1-12 तक के लिए फिजिकल क्लासेस फिर से शुरू की जा रही हैं. हम राज्य में स्कूलों की सुरक्षित बहाली के लिए प्रतिबद्ध हैं. स्कूल फिर से खोलने की योजना के इस चौथे चरण में सभी को अनिवार्य रूप से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा और माता-पिता की सहमति जरूरी होगी.

स्कूल खुलने पर आदित्य ठाकरे ने क्या कहा?

वहीं मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमने स्कूलों में छात्रों की शारीरिक उपस्थिति अनिवार्य नहीं की है. कुछ जिलों में स्कूल खुल रहे हैं और कुछ में नहीं. अनुमति लेकर माता-पिता अपने बच्चों को स्कूल भेज सकते हैं. हम सभी से कोविड प्रोटोकॉल फॉलो करने की अपील करते हैं.

ये फैसला कई बच्चों की तरफ से सोशल मीडिया पर सीएम ठाकरे और अन्य अधिकारियों से स्कूल जाने की इच्छा के अलावा सरकार, बाल चिकित्सा कार्य बल और शिक्षा विशेषज्ञों के बीच लगातार बातचीत के बाद सीधे अपील जारी करने के बाद लिया गया है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here