देश में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 17.78% से बढ़कर 20.75% हुआ, 24 घंटों में मिले इतने नए मामले – 24×7 Khabre Fatafat

0
22

भारत में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का कहर जारी है. देश में पिछले 24 घंटों में 3 लाख 6 हजार 64 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं. हालांकि देश में आज बीते दिन से 27,469 कम मामले आए हैं. इससे पहले देश में कोरोना वायरस के 3 लाख 33 हजार 533 मामले आए थे.

अच्छी बात ये है कि पिछले 24 घंटों में 2 लाख 43 हजार 495 ठीक हो गए. लेकिन अभी भी 22 लाख 49 हजार 335 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. कुल एक्टिव मामले 5.69 फीसदी हैं. एक दिन में कोरोना वायरस के लिए 14 लाख 74 हजार 753 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें 20.75 फीसदी लोग संक्रमित पाए गए. पिछले दिन की तुलना में कोरोना मामलों में 8% की कमी आई है, पॉजिटिविटी रेट 17.78% से बढ़कर 20.75% हो गया है.

  • कुल कोरोना मामले: 3 करोड़ 95 लाख 43 हजार 328
  • एक्टिव मामले: 22 लाख 49 हजार 335 
  • कुल रिकवरी: 3 करोड़ 68 लाख 4 हजार 145 
  • कुल मौतें: 4 लाख 89 हजार 848
  • कुल वैक्सीनेशन: 162 करोड़ 26 लाख 7 हजार 516

162 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 23 जनवरी 2022 तक देशभर में 162 करोड़ 26 लाख 7 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 27.56 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, अबतक करीब 71.69 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 14.74 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.24 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 93.07 फीसदी है. एक्टिव केस 5.69 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 6वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here