रेलवे ने शहीद को स्टेशन के नामकरण से दी अनूठी श्रद्धांजलि

0
1

जितेन्द्र पुरोहित

जोधपुर। भारतीय रेलवे ने देश के वीर सपूत शहीद कप्तान सुनील कुमार चौधरी को अनूठी श्रद्धांजलि देते हुए जम्मू मंडल के कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया है। अब यह स्टेशन ‘शहीद कप्तान सुनील कुमार चौधरी कठुआ’ के नाम से जाना जाएगा। रेलवे का यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर रेलवे के मुख्य परिचालन प्रबंधक द्वारा जारी आदेश के अनुसार स्टेशन का नया अल्फा कोड ‘MSKT’ होगा,जबकि संख्यात्मक कोड 03601001 यथावत रहेगा। इसके अतिरिक्त यूटीएस व पीआरएस सहित रेलवे की सभी आधिकारिक प्रणालियों,अभिलेखों और दस्तावेजों में स्टेशन का नया नाम दर्ज किया जाएगा। संबंधित विभागों को आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। डीआरएम के अनुसार,यह निर्णय शहीद कप्तान सुनील कुमार चौधरी के अदम्य साहस,राष्ट्र सेवा और सर्वोच्च बलिदान को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया है। इस नामकरण के माध्यम से भारतीय रेलवे ने राष्ट्र के वीर सपूत को स्थाई श्रद्धांजलि अर्पित की है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here