ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ और ‘ऑपरेशन डिग्निटी’ के तहत आरपीएफ ने 419 लोगों को उनके अपनों से मिलाया

0
2

   जितेन्द्र पुरोहित

जोधपुर । उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन एवं रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त नीतिश शर्मा के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ मानवीय सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है।
जोधपुर मंडल में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा संचालित “ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के तहत 80 गुमशुदा एवं बिछड़े बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर उनके परिजनों अथवा संबंधित बाल कल्याण संस्थाओं को सुपुर्द किया गया। वहीं “ऑपरेशन डिग्निटी” के अंतर्गत 108 महिलाओं तथा 231 बुजुर्गों सहित कुल 339 जरूरतमंद व्यक्तियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर उनके परिवारों अथवा संबंधित गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के सुपुर्द किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने रेलवे सुरक्षा बल की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि रेलवे केवल यात्रियों को सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि संकट में फंसे लोगों की सहायता कर उन्हें उनके अपनों से मिलाने का भी महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहा है।

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त नीतिश शर्मा ने बताया कि रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में अकेले, असहाय अथवा भटके हुए बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों की पहचान कर उन्हें तत्काल सुरक्षा प्रदान की जाती है तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उनके परिजनों या संबंधित संस्थाओं को सुरक्षित सुपुर्द किया जाता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी रेलवे सुरक्षा बल इसी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखेगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here