जोधपुर विश्व शांति के प्रणेता आध्यात्मिक गुरु, गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर के स्वागत के लिए तैयार है

0
189

17 जनवरी। जोधपुर: 23 जनवरी को शाम 6.30 बजे, जोधपुर के शिकारगढ़ का विशाल दारा गार्डन, विश्व शांति प्रणेता और मानवतावादी, गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर के शानदार स्वागत के लिए में ज्ञान, ध्यान, भक्ति संगीत और उत्सव की एक शाम के लिए जोर शोर से तैयार हो रहा है।

सत्संग में प्रसिद्ध सुमेरु संध्या गायक, जितेंद्र सारस्वत और सौरभ शेखावत के साथ-साथ अन्य भक्ति कलाकार भी शामिल होंगे, जो अपने उत्कृष्ट भक्ति संगीत से संगीतमय शाम में समां बांधेंगे।

गुरुदेव के साथ महासत्संग की तैयारी में, आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक 18 से 22 जनवरी तक शहर भर के सैकड़ों केंद्रों में हैप्पीनेस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं, जहां लोग ध्यान और जीवन को बदलने वाली, ज्ञान और अंतर्दृष्टि से परिपूर्ण शक्तिशाली श्वसन अभ्यास सुदर्शन क्रिया सीखेंगे।

गुरुदेव, शहर में एक अत्याधुनिक रक्तदान केंद्र का भी उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम की मुख्य आयोजन टीम में आर्ट ऑफ लिविंग के शीर्ष सदस्य ललित शर्मा के साथ पूर्व शीर्ष सदस्य महेंद्र पित्ती और जोनल टीचर्स को-ऑर्डिनेटर राकेश चांडक भी शामिल हैं।

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here