शेर-ए-राजस्थान द्वारा रचित गीत नेत्र नया खोलेंगे शंकर….. यूट्यूब पर लॉंच हुआ। 

0
216

श्री जयनारायण व्यास जी की 125 वी जयंती पर उनके द्वारा लिखा गीत स्वरांगन द्वारा नेत्र नया खोलेंगे शंकर यूट्यूब पर लॉंच किया। संस्थान की अध्यक्ष शिक्षाविद विदुषी शंकुतला मेहता ने बताया कि, भारतीय संस्कृति और संगीत के संवर्धन में स्वरांगन की यह छठी प्रस्तुति है। जिसमें इस बार श्री जय नारायण व्यास “नवीन” द्वारा रचित गीत नेत्र नया खोलेंगे शंकर….. जिसमें मास्साब समाज में व्याप्त कुरीतियाँ और दलित वर्ग के लोगों के लिये आवाज़ उठा रहे हैं और उन्हें मानवता और राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत करने का संदेश दे रहे है। प्राचार्य श्रीमती सोनिया पुरोहित ने बताया कि, इस गीत को स्वर दिया है डॉ अनूपराज पुरोहित ने। जिसे ओ.पी.वी.डिजिटल स्टूडियो मायके श्री मानद व्यास और डी.वी. फ़िल्मस के श्री द्वारकेश व्यास ऑडियो और विडियो में सुंदर संजोया है।

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here