श्री श्री रविशंकर जी दो दिवसीय प्रवास पर 23 और 24 को सूर्यनगरी में

0
234

१३ वर्ष के अंतराल के बाद विश्व विख्यात शांति दूत आध्यात्मिक गुरु परम पूज्य गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर जी जोधपुर पधार रहे हैं ।

जोधपुर की मीडिया कॉडिनेटर शिवानी व्यास ने बताया कि जनवरी २३ और २४ को जोधपुर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे । जिसमें भव्य सत्संग का भी आयोजन किया जाना है ।

भारतवासियों के लिए अविस्मरणीय पल अयोध्या के प्रांगण में भव्य मन्दिर श्री राम लल्ला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात् गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर जी २३ जनवरी २०२४ को जोधपुर पधारेंगें ।

जोधपुर में गुरुदेव के आगमन पर बड़े उत्साह के साथ सभी वॉलिंटियर्स , आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक,उनके आगमन की तैयारी में बड़ी तन्मयता और भक्तिपूर्ण वातावरण के साथ जुटे हुए हैं।

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here