ज्ञानवापी सर्वे : कोषागार के लॉकर में आज रखे जाएंगे सर्वे से मिले सबूत – Khabre Fatafat

0
6

ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के 93 दिन तक चले सर्वे में मिले साक्ष्य, चिह्न, आकृतियां अन्य 250 से ज्यादा सामग्रियां सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार के लॉकर्स में रखी जाएंगी। इन साक्ष्यों और सबूतों को कोषागार में रखवाने के लिए रविवार को लॉकर रूम को व्यवस्थित कराया और उसके लॉक (ताला) आदि को दुरुस्त किया गया।

साथ ही इसकी सूचना एएसआई को भेज दी गई। ज्ञानवापी में शृंगार गौरी के नियमित दर्शन की मांग करने वाली राखी सिंह के आवेदन पर जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने 14 सितंबर 2023 को आदेश दिया था।

इसमें कहा था कि कि ज्ञानवापी में सर्वे के दौरान पूजा पद्धति से संबंधित जो भी सामग्रियां मिलें, उन्हें एएसआई की टीम जिलाधिकारी या उनके द्वारा नामित अधिकारी को देगी। संबंधित अधिकारी उन सामग्रियों को सुरक्षित रखेंगे।

जब भी अदालत तलब करेगी, तब साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे। सुपुर्दगी में दी जाने वाली सामग्रियों की एक सूची अदालत और एक सूची जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। सर्वे पूरा होने के बाद सामग्रियों की सूची बनाकर एएसआई की टीम ने प्रशासन से संपर्क किया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here