मप्र विस चुनावः भाजपा है तो भरोसा, विकास, बेहतर भविष्य है: प्रधानमंत्री मोदी – 24×7 Khabre Fatafat

0
118

सिवनी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि महाकौशल ने भाजपा की महाविजय तय कर दी है। विकास की निरंतरता के लिए मध्य प्रदेश एक स्वर से कह रहा है- भाजपा है तो भरोसा, विकास, बेहतर भविष्य है। मध्यप्रदेश का बच्चा-बच्चा कह रहा है, एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी।

प्रधानमंत्री मोदी रविवार को मप्र के सिवनी जिले में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं आज इस मिट्टी पर आकर आपके आशीर्वाद से नई ऊर्जा लेकर जा रहा हूं। आज परम पूज्य विद्यासागर महाराज के चरणों में बैठने का मुझे मौका मिला। साधना और ईश्वरीय शक्ति से जोड़ने वाले उनके विचार…मेरे लिए नई शक्ति बन गई है।

उन्होंने कहा कि राजनीति में गुणा-भाग करने वाले यहां आकर देख लें कि विजय क्या होती है। सांसद ने बताया कि 30 साल बाद यहां कोई प्रधानमंत्री आया है। कोरोना के काल में मेरे मन में एक ही विचार था। इस महामारी में जो हो सकता है करूंगा देश वासियों को बचने के लिए जो करना पड़े वो करूंगा। मेरा पहला संकल्प था कि मैं किसी भी गरीब के घर का चूल्हा बुझने नहीं दूंगा। 80 करोड़ लोगों को हमने गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन देने की योजना बनाई। मध्यप्रदेश में पांच करोड़ लोगों रक मुफ्त राशन पहुंचा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गरीब कल्याण योजना एक महीने बाद पूर्ण हो रही है… मैं गरीबी को महसूस कर सकता हूं। मेरा निश्चय है कि आने वाले 5 वर्ष के लिए हम फिर मुफ्त राशन की गारंटी देंगे। मेरा निर्णय सही होगा ये आपके आशीर्वाद से दिख रहा है। 2014 से पहले कांग्रेस का एक-एक घोटाला लाखों करोड़ों का हुआ करता था। अब भाजपा सरकार में घोटाले नहीं बल्कि गरीब के राशन पर खर्च हो रहा है। घोटालेबाज कांग्रेस सरकार और गरीबों की भाजपा सरकार में यही अंतर है।

उन्होंने कहा कि आदिवासी परिवारों में लखनपुर मंदिर में पूजा अर्चन कर खेती बाड़ी शुरू करने की परंपरा है। यह भूमि रानी दुर्गावती और शंकरशाह की भूमि है। कांग्रेस ने बीते सालों में देश की आजादी का श्रेय केवल एक परिवार को ही दिया है। कांग्रेस के लिए एक परिवार से बढ़कर कोई है ही नहीं। जहां कांग्रेस सरकार में होती है वहां गालियां भी एक ही परिवार के नाम पर होती हैं। कांग्रेस का घोषणा पत्र में भी एक ही परिवार दिखता है। ये भाजपा है जिसके लिए हर गरीब और पिछड़ा आदिवासी भाजपा परिवार का सदस्य है। भाजपा की सरकार के समय ही अलग मंत्रालय और बजट बनाया गया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक कांग्रेस के नेता आदिवासियों में जाकर झूठ फ़ैलाने की फैक्ट्री खोल रहे हैं। भांति-भांति के भ्रम फैला रहे हैं। कांग्रेस के मुंह में आदिवासी शब्द शोभा नहीं देता है। क्या ये आदिवासी समाज भाजपा सरकार बनने के बाद आया। क्या आदिवासी समाज भगवन राम के समय नहीं था। हमारे आदिवासी समाज ने भगवान राम को भी संभाला। कांग्रेस की सरकार ने पांच दशक तक राज करने के बाद आदिवासी शब्द तक नहीं सुना था। आदिवासी कहां रहते हैं ये तक पता नहीं था। उन्हें समझ नहीं आया कि इनके हक में क्या काम करना है। आजादी के 5-6 दशक के बाद अटल जी की सरकार में मंत्रालय बना।

उन्होंने कहा कि आदिवासियों को भ्रमित किया जा रहा है। पहले आदिवासियों को अँधेरे में रखा, अब गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। जिन्होंने राजकुमार राम को, परमात्मा राम बना दिया, हम उन आदिवासियों के भक्त हैं। ये भाजपा है जिसने 15 नवम्बर को भगवन बिरसा मुंडा की जयन्ती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया। रानी दुर्गावती स्मारक और भोपाल रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापती स्टेशन के नाम पर रखा गया है। बैगा, भारिय और सहरिया जैसी पिछड़ी जनजातियों की सुध लेने वाली एक मात्र सरकार भाजपा ही है।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पास भविष्य का रोड मैप नहीं है। इनके नेताओं की बात सुनिए दादा-दादी ने ये किया। नाना-नानी ने ये किया। मध्यप्रदेश में कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ रही है। चुनाव लड़ने का ढोंग कर रही है। ताकि कोई डोनेशन ही मिल जाए। कांग्रेस मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए नहीं बल्कि इसलिए लड़ रही है कि आगे चलकर किसका बेटा कांग्रेस में कब्ज़ा करेगा। अपने-अपने बेटों को सेट करने के लिए ये नेता मध्यप्रदेश को अपसेट कर रहे हैं। जिनको अपने-अपने बेटों की चिंता है, वह आपके बेटे-बेटी के बारे में क्या सोचेंगे। ऐसे लोगों की कोई जरुरत है क्या?

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here