मुरनार के जंगल में हुई मुठभेड़, जवानों ने ध्वस्त किया नक्सल कैंप – 24×7 Khabre Fatafat

0
17

कांकेर । जिले के ताड़ोकी क्षेत्र अंर्तगत मुरनार के जंगलों में नक्सलियों के साथ रविवार की सुबह 7 बजे करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़ में की गई जवाबी कार्यवाही में जवानों को भारी पड़ता देख जंगल में बनाये गये नक्सली कैंप छोड़कर भाग खड़े हुए, जवानों ने नक्सल कैंप को ध्वस्त कर दिया है। कांकेर एसपी दिव्यांग पटेल ने नक्सली मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी जवान सुरक्षित हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इसी दौरान मुरनार के जंगलों में रविवार की सुबह 07 बजे जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुआ। इस मुठभेड़ में एक घंटे तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई, जवाबी कार्यवाही में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए। जवानों ने इस मुठभेड़ में नक्सली कैंप को ध्वस्त कर दिया है, साथ ही आस-पास के इलाकों की सर्चिग जारी है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here