अखिलेश यादव को बड़ा झटका, दिग्गज कुर्मी नेता ने दिया इस्तीफा, जाने कौन हैं 4 बार के सांसद रवि वर्मा ? – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस वहीं यूपी में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है.बता दें कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव रवि प्रकाश वर्मा ने बृहस्पतिवार देर रात सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपना इस्तीफा भेज दिया है. आज वह अपने समर्थकों के साथ बैठक करेंगे. साथ ही 6 नवंबर को कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले समर्थकों की सूची तैयार करेंगे.

अब तीन बार के लोकसभा सांसद और एक बार के राज्यसभा सांसद रहे सपा के महासचिव रवि वर्मा कांग्रेस में शामिल होंगे.लोकसभा चुनाव से पहले सपा महासचिव रवि वर्मा का कांग्रेस में शामिल होना समाजवादी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.रवि वर्मा की पहचान कुर्मी नेताओं में होती है. लखीमपुर समेत कई जनपदों में रवि वर्मा का खासा प्रभाव है. रवि वर्मा सपा के संस्थापक सदस्य भी रहे हैं.

इनके परिवार को लेकर बता दें कि लखीमपुर खीरी लोकसभा सीट पर इस परिवार का काफी ज्यादा दबदबा रहा था. रवि प्रकाश वर्मा के माता और पिता कांग्रेस के बड़े नेता रहे हैं. खुद रवि वर्मा भी 4 बार सांसद रहे है. माना जा रहा है कि रवि वर्मा की बेटी पूर्वी वर्मा भी अपने पिता के साथ कांग्रेस में शामिल होंगी.इसके अलावा ये भी जानकारी दें दे कि पूर्वी वर्मा ने अजय मिश्रा टेनी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा था.

रवि वर्मा लखीमपुर खीरी जिले के गोला के रहने वाले है. और सपा के महासचिव रवि वर्मा अखिलेश यादव के भी काफी खास माने जाते हैं.

तीन बार के लोकसभा सांसद और एक बार के राज्यसभा सांसद रहे सपा के महासचिव रवि वर्मा का पार्टी से मोहभंग हो गया है.रवि वर्मा के कांग्रेस में शामिल होने से लखीमपुर खीरी ही नहीं बल्कि सीतापुर, बरेली, शाहजहांपुर, बाराबंकी लोकसभा सीटों पर भी असर पड़ेगा.कांग्रेस पार्टी रवि वर्मा के जरिए कुर्मी वोट बैंक को साधने की कोशिस करेगी.बताया जा रहा है, रवि वर्मा के कांग्रेस ज्वॉइन करते ही कई और नेता भी कांग्रेस की तरफ रुख कर सकते हैं.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here