स्नेक बाइट मामले में एल्विश यादव ने दिया बयान, बोले- मेरा कोई लेना देना नहीं और मैं… – 24×7 Khabre Fatafat

0
7

गुरूग्राम- रेव पार्टी आयोजित करने और पार्टी में स्नेक बाइट मामले में एल्विश यादव ने बड़ा बयान दिया है. स्नेक बाइट केस में एल्विश यादव का रिएक्शन सामने आया है. बता दें कि सोशल मीडिया पर एल्विश यादव ने बयान दिया है. एल्विश यादव ने कहा कि मामले से मेरा कोई लेना देना नहीं है. जांच में पुलिस का मैं सहयोग करूंगा. वहीं नोएडा पुलिस एल्विश यादव की तलाश कर रही है.

इससे पहले नोएडा पुलिस ने गैर कानूनी तरीके से रेव पार्टी आयोजित करने और पार्टी में सांप के जहर पाए जाने के आरोप में एल्विश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. पुलिस के मुताबिक एल्विश तस्करी करने वाले लोगों से भी जुड़े हुए थे. मेनका गांधी के एनजीओ के द्वारा एक स्टिंग में ये खबर सामने आई है.उनके द्वारा ही पूरे मामले की शिकायत की गई. खैर अब स्नेक बाइट मामले में एल्विश यादव की भी प्रतिक्रिया सामने आ गई है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here