इजरायली सेना ने हमास जंग के बीच किया बड़ा दावा,इस वजह से एंबुलेंस पर किया गया था अटैक – Khabre Fatafat

0
11

इजरायल और हमास की भीषण जंग जारी है. अक्टूबर महीने के शुरुआत में ही हमास ने इजरायल पर हमला शुरु किया था. जिसके बाद इजरायल ने भी हमास पर अटैक कर दिया था. तब से इजरायली सेना लगातार हमास के लड़ाकों पर हमला कर रही है. और हवा,पानी के रास्ते से उनकों घेरने में लगी हुई है. चारों तरफ से गाजा पट्टी में हमास के लड़ाकों पर इजरायली सेना हमला बोल रही है.

गाजा पट्टी में तबाही का मंजर दिल दहला देने वाला है. और काफी ज्यादा भयावह स्थिति हैं. सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में अस्पताल से लेकर हर जगह की हालात काफी ज्यादा खराब हैं.

इजरायली सेना का हवाई हमला भी जोरो-शोरों से चल रहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एंबुलेंस पर भी इजरायल का हवाई हमला जारी है. इस हमले में 15 लोगों मारे गए थे. सेना ने कहा कि ये हमला भी हमास आतंकियों को निशाना बनाकर किया गया था.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here