बदरी विशाल के दर्शन करने पहुंचे महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे – Khabre Fatafat

0
8

चार धाम यात्रा 2023: उद्धव ठाकरे ने बदरी विशाल के दर्शन कर विशेष पूजा अर्चना की। वह सुबह 10 बजे बदरीनाथ धाम पहुंचे थे।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज शुक्रवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बदरी विशाल के दर्शन कर विशेष पूजा अर्चना की। वह सुबह 10 बजे बदरीनाथ धाम पहुंचे थे। इस दौरान मंदिर समिति ने उनका स्वागत किया और उन्हें प्रसाद भेंट किया। बताया जा रहा है कि इसे बाद अब वे केदारनाथ धाम भी जाएंगे।

केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर ने किए बदरी-केदार के दर्शन

केंद्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल परिवार के साथ धाम पहुंचे और बदरी-केदार के दर्शन किए। उनके साथ मुंबई के सांसद मनोज कोटक भी थे। केंद्रीय मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल सुबह आठ बजे हेलिकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे। बीकेटीसी के कार्याधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री मोरेश्वर व सांसद मनोज ने बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।  

 

इसके बाद उन्होंने श्रद्धालुओं से बातकर यात्रा की जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ फोटो भी खिंचवाई। इसके बाद वह बदरीनाथ पहुंचे। यहां बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत किया। दर्शनों के बाद उन्हें भगवान का प्रसाद और अंगवस्त्र भेंट किए गए। इस दौरान धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर के अधिकारी राजेंद्र चौहान और मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ आदि मौजूद रहे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here