San francisco में इसी महीने मिलेंगे बाइडन और जिनपिंग, white house ने दी जानकारी – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (joe biden) नवंबर में सैन फ्रांसिस्को में अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव करीन जीन-पियरे ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। इससे साफ हो गया है कि चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग इसी महीने अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे। लेकिन अभी कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है। बाइडन और जिनपिंग आखिरी बार पिछले साल इंडोनेशिया के बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन के मौके पर मिले थे।

जीन-पियरे ने कहा कि यह अहम बैठक सैन फ्रांसिस्को (francisco) में होने वाली है। राष्ट्रपति बाइडन अपने चीनी समकक्ष से बातचीत के लिए उत्सुक हैं। हालांकि उन्होंने बैठक के एजेंडे के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया। जीन-पियरे ने कहा कि हम नवंबर में सैन फ्रांसिस्को में नेताओं के बीच एक रचनात्मक बातचीत का लक्ष्य रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सरकार चीन के साथ रिश्ते में अपनी नीति को लेकर स्पष्ट है। उन्होंने इसे गहन प्रतिस्पर्धा बताया। उन्होंने कहा कि बाइडन की शी जिनपिंग के साथ कठिन, लेकिन महत्वपूर्ण बातचीत होगी।

जीन-पियरे ने हाल ही में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और उनके चीनी समकक्ष के बीच हुई बैठकों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि अमेरिका को चीन (China) के साथ संबंधों को कैसे आगे बढ़ना है, इसको लेकर हमारी नीति बिल्कुल स्पष्ट है। इसमें कोई बदलाव नहीं आया है। हम चीन के साथ संबंधों को आगे बढ़ना चाहते हैं। तीव्र प्रतिस्पर्धा का तात्पर्य गहन कूटनीति से है। उन्होंने कहा कि यह बैठक लंबी राजनयिक बातचीत के बाद होने जा रही है। तीन अमेरिकी सचिव चीन की यात्रा कर चुके हैं। विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन चीन में अपने समकक्षों के साथ महत्वपूर्ण बातचीत की है। इससे संबंधों में बदलाव आया है। इसलिए यह एक महत्वपूर्ण राजनयिक बातचीत होने जा रही है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here