जेल में बंद आजम खान स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल, पीछे क्या है रणनीति ? – 24×7 Khabre Fatafat

0
11

मध्य प्रदेश समेत पाचं राज्यों में चुनाव की प्रक्रिया जारी है. जहां नवंबर में चुनाव होकर तीन दिसंबर को परिणाम आएंगे. ऐसे में मध्य प्रदेश चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टीयां अपनी कमर कस ली है. चुनाव के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में आजम खान का भी नाम दर्ज है. जेल में बंद आजम खान सहित 20 नेताओं का स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नाम है.

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव, आजम खान, जया बच्चन, शिवपाल यादव, डिंपल यादव, स्वामी प्रसाद मौर्या, राम अचल राजभर, बादशाह सिंह, मिठाई लाल भारती, व्यास जी गुण, नरेश उत्तम पटेल, धर्मेंद्र यादव, चंद्रपाल सिंह यादव, श्याम सुंदर सिंह यादव, दीप नारायण सिंह यादव सहित 20 नाम शामिल है.

बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने जोर-सोर से प्रचार-प्रसार शुरू कर दी हैं. समाजवादी पार्टी ने चुनाव में 20 स्टार प्रचारकों के चेहरों का नाम शामिल कर दी है. जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उनके साथ में सासंद डिंपल यादव और सांसद जया बच्चन, राष्ट्रीय महासचिव आजम खान का नाम शामिल किया है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here