हरिद्वार: न्याय पंचायत स्तर पर खेल महाकुंभ का आगाज – Khabre Fatafat

0
12

हरिद्वार जिले में आज से खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ विकासखंड बहादराबाद की न्याय पंचायत लालढांग के होली एंजल्स स्कूल में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बालम सिंह नेगी ने किया। इसमें क्षेत्र के खिलाड़ियों की ओर से प्रतिभाग जाएगा। वहीं, सुबह बिना स्थाई निवास प्रमाणपत्र के पहुंचे कुछ खिलाड़ियों को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया।
जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद चंद पांडेय ने बताया कि खेल महाकुंभ में करीब 40 हजार खिलाड़ियों की ओर से प्रतिभाग करने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पिछली बार न्याय पंचायत स्तर पर विजयी खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार नहीं दिए गए थे, लेकिन इस बार न्याय पंचायत स्तर के विजयी खिलाड़ियों को मेडल, प्रशस्तिपत्र के साथ ही नकद पुरस्कार भी देकर सम्मानित किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर खेल विभाग की ओर से रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन भी किया गया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here