मुख्यमंत्री योग आज बॉटलिंग प्लांट का करेंगे उद्घाटन – Khabre Fatafat

0
10

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आ रहे हैं। अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया त्रिशुंडी में 900 करोड़ की लागत से बने कोका-कोला बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन करेंगे।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी, अमेठी के प्रभारी मंत्री की गिरीश चंद्र यादव और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी समेत कई बड़े भाजपा नेता और विधायक शामिल होंगे।
दरअसल, 900 करोड़ की लागत से बने एसएलएमजी कोका कोला बॉटलिंग प्लांट का उद्द्घाटन किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 02:45 बजे अमेठी के त्रिशुंडी औद्योगिक क्षेत्र पहुंचेंगे। एसएलएमजी के बॉटलिंग प्लान्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 03.50 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

33 एकड़ में बना है बॉटलिंग प्लांट
अमेठी के अयोध्या प्रयागराज हाइवे पर स्थित त्रिसुंडी इंडस्ट्रियल एरिया में 33 एकड़ में बने कोका कोला बॉटलिंग प्लांट का सीएम आज उद्घाटन करेंगे जिसकी कुल लागत 900 करोड़ रुपए है। इस फैक्टरी में 900 लोगों को सीधे और प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा जबकि 15 हजार से अधिक अप्रत्यक्ष रूप से इससे जुड़ेंगे।

सॉफ्ट ड्रिंक्स जूस और पानी होगा तैयार
इस बॉटलिंग प्लांट में सॉफ्ट ड्रिंक्स, जूस और पैकेज्ड पानी तैयार किया जाएगा। इसमें पूरी तरह से अत्याधुनिक मशीनें लगी हुई हैं जो 8 लाइन में एक मिनट में 4500 बॉटल तैयार करेंगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here