सुरजीत रखड़ा पर कंपनी परिसर में तोड़फोड का आरोप – Khabre Fatafat

0
7

याचिका में आरोप है कि रखड़ा के इशारे पर विरसा सिंह सिद्धू नामक व्यक्ति ने 30- 40 गुर्गों की मदद से फैक्टरी परिसर में जबरन प्रवेश किया और निदेशकों व कर्मियों को काम करने से रोक दिया।
पंजाब के पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा पर समाना में स्थित हरमन मिल्कफूड कंपनी के परिसर में कब्जा कर तोड़फोड़ करने और परिसर में लगे दो करोड़ के पेड़ काट कर बेचने का आरोप लगाते हुए कंपनी की चेयरपर्सन रचना गर्ग ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर अपनी व परिवार की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।
याचिका में आरोप है कि रखड़ा के इशारे पर विरसा सिंह सिद्धू नामक व्यक्ति ने 30- 40 गुर्गों की मदद से फैक्टरी परिसर में जबरन प्रवेश किया और निदेशकों व कर्मियों को काम करने से रोक दिया। उनका प्रवेश भी रोक दिया गया और परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। परिसर में लगे करीब 5000 पेड़ गैर-कानूनी तरीके से काट कर मार्केट में बेच दिए गए, जिनकी कीमत 2 करोड़ से अधिक बताई गई है।

हाईकोर्ट के जस्टिस संदीप मौदगिल ने मामले की सुनवाई करते हुए दस्तावेजों और सबूतों को देखने व एडवोकेट अमर विवेक की दलीलें सुनने के बाद पंजाब के गृह सचिव, डीजीपी, डीसी पटियाला, एसएसपी, नगर निगम समाना के कमिश्नर व अन्य संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया है कि याचिकाकर्ता की जान व माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। कोर्ट ने एडवोकेट राजीव गोदारा को लोकल कमिश्नर नियुक्त किया है, जो शुक्रवार सुबह 10 बजे हरमन मिल्क फूड कंपनी का दौरा करेंगे और भीतर की स्थिति और तोड़फोड़ का जायजा लेंगे। रिपोर्ट के बाद कोर्ट तीन नवंबर को मामले में सुनवाई करेगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here