वंदे भारत ट्रेन में टीटीई ने रुपयों भरा पर्स महिला यात्री को लौटाया वंदे भारत ट्रेन में टीटीई ने रुपयों भरा पर्स महिला यात्री को लौटाया Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
10

वंदे भारत ट्रेन में टीटीई ने रुपयों भरा पर्स महिला यात्री को लौटाया

पर्स में थे 50 हजार रुपए नकद और मोबाइल

जोधपुर,वंदे भारत ट्रेन में टीटीई ने रुपयों भरा पर्स महिला यात्री को लौटाया।उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर कार्यरत टीटीई ने वंदे भारत ट्रेन में 50 हजार रुपयों भरा पर्स महिला यात्री को लौटा कर ईमानदारी का परिचय दिया है।सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि बुधवार को ट्रेन 12462 वंदे भारत एक्सप्रेस के सी-7 कोच की सीट नंबर 23 व 24 पर अशोक गुप्ता व वीणा गुप्ता साबरमती से पाली मारवाड़ स्टेशन तक यात्रा के लिए सवार हुए। पाली स्टेशन आने पर दोनों ट्रेन से उतर गए बाद में पता चला कि एक लेडीज पर्स वह सीट पर ही भूल गए जब तक ट्रेन रवाना हो गई।

यह भी पढ़ें – ऐश्वर्य के पखावज व डॉ पारीक के स्वरों से सजी शहर की सांझ

तत्पश्चात यात्री ने पाली आरपीएफ को सूचित किया जिस पर कोच के टीटीई महेंद्र गहलोत से संपर्क साधा गया। गहलोत ने कोच में जाकर देखा तो पर्स सीट पर पड़ा मिला। ट्रेन में आरपीएफ की मौजूदगी में उसे खोला गया तो उसमें 49 हजार 500 रुपए नकद,एक चांदी का सिक्का व मोबाइल मिले। यात्री से फोन पर बातचीत कर उचित पुष्टि के बाद टीटीई गहलोत ने रुपयों से भरा पर्स जोधपुर में यात्री के परिजन को सौंप कर ईमानदारी व सजगता का परिचय दिया। यात्री ने टीटीई,आरपीएफ व रेल प्रशासन को धन्यवाद दिया।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here