देश की मिट्टी से वीरों की याद में बनेगी अमृत वाटिका देश की मिट्टी से वीरों की याद में बनेगी अमृत वाटिका Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
14

देश की मिट्टी से वीरों की याद में बनेगी अमृत वाटिका

ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम संपन्न

जोधपुर,देश की मिट्टी से वीरों की याद में बनेगी अमृत वाटिका। नेहरू युवा केन्द्र,जोधपुर द्वारा मेरी माटी मेरा देश के ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आज ओसियां ब्लॉक का आयोजन आदर्श बाल उच्च माध्यमिक विद्यालय भेरू सागर में किया गया। नेहरू युवा केन्द्र, जोधपुर के जिला युवा अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया कि अमृत कलश यात्रा के अंतर्गत स्थानीय मिट्टी का संग्रहण कर जयपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए ले जाया जाएगा।

यह भी पढ़ें – चुनाव में हर समय अपडेट और सतर्क रहकर कार्य करें-त्रिपाठी

इसके अंतर्गत देश के समस्त पंचायत समितियों से कलश में लाई गई मिट्टी को मिलाकर वीरों की याद में अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह राठौड़ ने पंचप्रण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में विकास अधिकारी महेंद्र राजपुरोहित,कृपेंद्र सिंह भाटी,रविन्द्र कुमार,कैलाश गर्ग, राकेश कुमार सोलंकी,रामरतन,श्याम लाल हेमंत,स्वामी प्रशांत,जगदीश शास्त्री,सुनिल कुमार,शशिकांत,नितेश कुमार,पूजा वर्मा,निरमा कंवर व धनवंतरी सहित युवा उपस्थित थे।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here