घर घर अलख जगाना है,वोट डालने जाना है घर घर अलख जगाना है,वोट डालने जाना है Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
9

घर घर अलख जगाना है,वोट डालने जाना है

  • मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए स्टिकर्स लगा कर दे रहे संदेश
  • 25 नवम्बर को मतदान कर मनाएं लोकतंत्र का पर्व-डॉ अंशुप्रिया
  • जिला रसद कार्यालय की अनूठी पहल
  • गैस सिलेंडर और मिठाई के पैकेट पर

जोधपुर,घर घर अलख जगाना है,वोट डालने जाना है। जिले में स्वीप अंतर्गत चल रहे जन जागरूकता अभियान में जिला रसद कार्यालय ने अनूठी पहल की है। त्योहारों के मद्देनजर आमजन को मताधिकार एवं मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए शहर के मिठाई विक्रेताओं से संपर्क कर मिठाई के डिब्बों पर स्वीप संदेश देते स्टिकर लगाए जा रहे हैं। इसी प्रकार घर-घर तक सिलेंडर के माध्यम से स्वीप संदेश देता स्टिकर लगा सिलेंडर भी मतदान के लिए प्रेरित कर रहा है।

यह भी पढ़ें – परिवार रातिजोग में गया,चोर नगदी जेवर चुरा ले गए

जिला रसद अधिकारी आईएएस प्रशिक्षु डॉ.अंशुप्रिया ने बताया कि जिला रसद कार्यालय द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत गैस सिलेंडर,मिठाई के पैकेट एवं गैस आपूर्ति वाहनों पर मतदान जागरूकता संबंधी स्टिकर और बैनर लगाकर अधिकाधिक मतदान के लिए अनूठी पहल का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। डॉ.अंशुप्रिया ने बताया कि स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाताओं को अधिकाधिक मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए यह अभिनव पहल की गई है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here