नील भट्ट को ऐश्वर्या शर्मा ने लगाई लताड़- मैं तमाशा करती हूं तो सबके होश उड़ जाते हैं – 24×7 Khabre Fatafat

0
6

बिग बॉस 17 में कपल्स की एंट्री के वक्त दर्शक झगड़ों के कयास लगा रहे थे। अब धीरे-धीरे सिलेब्स के घर जैसी किच-किच टीवी पर दिखने लगी है। ऐश्वर्या शर्मा जब शो में जाने वाली थीं तो उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्हें गुस्सा आता है तो उसे हैंडल करना मुश्किल होता है।वहीं नील भट्ट ने भी कहा था कि उनका गुस्सा भी तेज है। बीते काफी वक्त से अंकिता लोखंडे और विकी जैन अपने झगड़ों के चलते हेडलाइन्स में थे। अब ऐश्वर्या ने नील को जमकर सुनाया।

अकेले गेम खेलना चाहती हैं ऐश्वर्या
रीसेंट एपिसोड में दिखाया गया कि नील भट्ट अपनी पत्नी ऐश्वर्या के लिए तहलका यानी सनी आर्या से झगड़ा हुआ। इसके बाद नील और ऐश्वर्या अपने गेम की प्लानिंग करने बैठे। इस दौरान दोनों आपस में ही झगड़ पड़े। वह गुस्से में कहती हैं, मुझसे अलग रहो क्योंकि तुम्हारी वजह से मैं भी गेम नहीं खेल पा रही हूं।

सब भाड़ में जाओ
ऐश्वर्या नील से बोलती हैं कि अपना-अपना खेलो। इस पर नील कहते हैं मैं भी तो वही बोल रहा हूं। इस पर ऐश्वर्या कहती हैं, तमाशा हो जाएगा चिल्ला मत। तुम जानते हो जब मैं तमाशा करती हूं ना तो सब के होश उड़ जाते हैं। नील ऐश्वर्या का गुस्सा शांत करने की कोशिश करते हैं और बोलते हैं कि सारे लोग यही चाहते हैं कि उन दोनों के बीच दरार पड़ जाए। ऐश्वर्या जवाब देती हैं कि दिक्कत ये है कि हम हमेशा एक-दूसरे के साथ होते हैं और हम कभी गेम में हिस्सा नहीं लेते। फिर बोलती हैं, मुझे कुछ नहीं सुनना, सब के सब भाड़ में जाओ। मुझे मेरा गेम खेलने दो।

सनी से हुई थी बहस
बता दें कि नॉमिनेशन टास्क के बाद सनी आर्या और ऐश्वर्या का झगड़ा हुआ था। सनी ने आपत्ति जताई थी कि ऐश्वर्या ने उन्हें दोगला कहा। वह बोलते हैं, 3 बार लड़की की लिमिट पार होती है तो मैं फट जाता हूं। इस पर नील अपनी वाइफ के बचाव में उनसे झगड़ पड़े थे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here