श्रद्धा कपूर ने खरीदी नई लेम्बोर्गिनी ह्यूराकन टेक्निका, कीमत कर देगी हैरान – 24×7 Khabre Fatafat

0
7

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने हाल ही में खुद को एक गिफ्ट दिया है। दरअसल श्रद्धा ने इस साल दशहरे के मौके पर एक ब्रांड न्यू चमचमाती कार खरीदी है।श्रद्धा ने रेड कलर की लेम्बोर्गिनी ह्यूराकन टेक्निका ली है, जिसकी कीमत सुनकर सभी के होश उड़ गए हैं। अब सोशल मीडिया पर श्रद्धा की कुछ फोटोज काफी तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें वो इस कार के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

श्रद्धा कपूर ने खरीदी इतने करोड़ की कार

इन फोटोज को श्रद्धा कपूर की दोस्त ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इसमें श्रद्धा व्हाइट और पेस्टल पिंक प्रिंटेड एथनिक सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसे उन्होंने मैचिंग ट्राउजर और दुपट्टे के साथ पेयर किया हुआ था। वहीं उन्होंने अपने लुक को सिल्वर ज्वेलरी और मिनिमल मेकअप से पूरा किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में इसकी कीमत 4.04 करोड़ रुपए है।

श्रद्धा कपूर को लग्जरी कारों का काफी शौक है। उनके पास पहले कई कारें हैं, जैसे ऑडी क्यू7, जिसकी कीमत 80 लाख रुपए है। दूसरी बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, जिसकी कीमत लगभग दो करोड़ रुपए है। वहीं तीसरी कार मर्सिडीज बेंज जीएलई है, जिसकी कीमत एक करोड़ से ज्यादा की कीमत की है।

श्रद्धा कपूर का वर्कफ्रंट

श्रद्धा आखिरी बार रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में देखा गया था। लव रंजन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अनुभव सिंह बस्सी, डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी लीड रोल में थे। श्रद्धा की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही अमर कौशिक की फिल्म ‘स्त्री 2’ की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी भी लीड रोल में हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here